रूस में बर्फीले तूफान का कहरः उत्तरी काकेशस इलाके में 11 लोगों की मौत, कई लापता

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Disaster Strikes Russia: बर्फीले तूफान ने रूस के उत्तरी काकेशस में कहर बरपा है. इसकी जद में आने से 11 लोगों की मौत हो गई है, वहीं छह लापता बताए जा रहे हैं. खराब मौसम की वजह से रेस्क्यू ऑपरेशन में परेशानी आ रही हैं. सोमवार को स्थानीय इमरजेंसी सर्विस के हवाले से सिंहुआ न्यूज एजेंसी ने बताया कि रूस के नॉर्थ काकेशस इलाके में काबारडिनो-बाल्कारिया क्षेत्र में पर्वतारोहियों के समूह में शामिल 11 लोग बर्फीले तूफान का शिकार हुए हैं. वहीं छह लोग घायल हुए तो छह लापता बताए जा रहे हैं.

बर्फीले तूफान ने पर्वतारोहियों के दल को लिया जद में

रविवार को स्थानीय समयानुसार शाम करीब 5 बजे, यह हादसा बेजेंगी गॉर्ज में हुआ, जहां 5,025 मीटर ऊंचे माउंट मिजिरगी से बर्फीला तूफान (एवलांच) नीचे की ओर बढ़ा और 33 पर्वतारोहियों के एक दल को अपनी जद में ले लिया. टीएएसएस न्यूज एजेंसी के मुताबिक, बचाव दल और एक एमआई-8 हेलीकॉप्टर को घटनास्थल पर भेजा गया और तीन बचे हुए लोगों को सुरक्षित निकालकर नालचिक पहुंचाया गया.

इमरजेंसी सर्विस ने बताया

इमरजेंसी सर्विस ने बताया कि सोमवार की सुबह 9 बजे तक 10 पर्वतारोही खुद पहाड़ से नीचे उतर आए थे, जबकि छह अन्य लोगों के बारे में कोई जानकारी नहीं थी. उन्होंने बताया कि खोज और बचाव अभियान में 50 से ज्यादा इमरजेंसी वर्कर शामिल थे, लेकिन मुश्किल इलाके और दोबारा हिमस्खलन के जोखिम की वजह से कोशिशों में रुकावट आ रही थी.

पहले भी हुई थी घटना

इस साल पर्वतारोहियों के बड़ी संख्या में मारे जाने की ये दूसरी घटना है. हादसा पाकिस्तान के काराकोरम पर्वतमाला (गिलगित-बाल्टिस्तान) स्थित ब्रॉड पीक पर कैंप 2 और कैंप 3 के बीच हुआ था. 30 जुलाई को ही पाकिस्तान के ब्रॉड पीक पर आए बर्फीले तूफान की जद में एक दल आ गया था. जिसमें विश्वविख्यात पर्वतारोही निर्मल पुरजा (निम्सदाई) सहित कुल 10 पर्वतारोहियों की मौत हो गई थी.

इस दल का हिस्सा पांच नेपाली पर्वतारोही थे, जिनका नेतृत्व निम्स कर रहे थे. बाकी सदस्यों में पाकिस्तान, ओमान, अमेरिका और चीन के एक-एक पर्वतारोही भी शामिल थे.

Latest News

बच्चों में दिखें ये लक्षण तो हो जाएं सावधान, हो सकता है कैंसर का शुरुआती संकेत 

Cancer ke lakshan: बच्चों का स्वास्थ्य यदि ठीक रहता हैं तो माता पिता की भी टेंशन दूर रहती...

More Articles Like This

Exit mobile version