एकतरफा प्यार में खूनी खेलः आशिक ने लड़की, उसके भाई और खुद को मारी गोली, तीनों की मौत

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Indore Crime News: मध्य प्रदेश से सनसीखेज वारदात की खबर आ रही है. यहां इंदौर में एकतरफा प्यार में एक सिरफिरे आशिक ने एक लड़की और उसके मौसेरे भाई को गोली मारने के बाद खुद को भी गोली मार ली. यह मामला खंडवा रोड स्थित अरिहंत कॉलेज का है. इस घटना के बाद तत्काल तीनों को अस्पताल ले जाया गया था, जहां तीनों को मृत घोषित कर दिया गया.पुलिस शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई.

खबरों के मुताबिक, युवक ने पहले दोनों को स्वामीनारायण मंदिर में मिलने के लिए बुलाया था. वहां पर उसने लड़के व लड़की को गोली मारी. इसके बाद लड़का अरिहंत कॉलेज के गार्ड के पास आया और बोला घबराहट हो रही है, पानी पीना है. गार्ड ने प्याऊ बताया. लड़का कॉलेज के प्याऊ के पास गया और खुद को भी गोली मार लिया.

अपने मौसेरे भाई के साथ मंदिर गई थी लड़की
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, मृतका के पिता ने इसकी पुष्टि कि की यह एकतरफा प्रेम का मामला है. वहीं, मंदिर के पुजारी के मुताबिक, करीब आधे घंटे तक दोनों स्वामीनारायण मंदिर में थे और जब वह जाने लगे तब यह घटना हुई. स्वामीनारायण मंदिर में पांच राउंड फायरिंग हुई, जिसमें से एक मिसफायर हो गया. पुलिस के मुताबिक, लड़की अपनी मौसी के लड़के के साथ मंदिर गई थी.

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस और फारेंसिक टीम
घटना के दौरान कॉलेज में करीब 150 विद्यार्थी मौजूद थे. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फारेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने स्वामीनारायण मंदिर और अरिहंत कालेज परिसर को बंद कर दिया. पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंलाग रही है. उधर, लोगों में इस सनसनीखेज वारदात की चर्चा हो रही है.

Latest News

Dussehra Wishes: अधर्म पर धर्म की विजय…, इन संदेशों के साथ प्रियजनों को दें दशहरा की शुभकामनाएं

Dussehra Wishes: देशभर में दशहरा का त्यौहार की बड़ी धूम रहती है. इस पर्व को बुराई पर अच्छाई की...

More Articles Like This

Exit mobile version