बुलंदशहर: पुलिया से टकराने के बाद कार बनी आग का गोला, पांच लोग जिंदा जले, महिला गंभीर

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

बुलंदशहर: यूपी के बुलंदशहर में भीषण सड़क हादसा हुआ है. यहां एक कार पुलिया से टकराने के बाद आग का गोला बन गई. इस दुर्घटना में पांच लोगों की जिंदा जलकर जहां मौत हो गई, वहीं एक महिला गंभीर रूप से घायल है. पुलिस ने घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया.

जानकारी के अनुसार, बुलंदशहर जिले के थाना जहांगीराबाद क्षेत्र में सुबह जहांगीराबाद-बुलंदशहर मार्ग पर जानीपुर के पास एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पुलिया से टकरा गई. टक्कर के बाद कार में आग लग गई.

कार में छह लोग सवार थे. इनमें से पांच लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला को अस्पताल में भर्ती कराया. सीओ रामकरण सिंह ने बताया कि कार सवार लोग सहसवान जनपद बदायूं से वापस मालवीय नगर दिल्ली जा रहे थे.

मृतकों में ये लोग हैं शामिल

इस हादसे में बदायूं जिले के थाना सहसवान के गांव चमनपुरा निवासी एक ही परिवार के तनवीज अहमद, मोमिना, निदा, जुबेर अली और दो वर्षीय जैनुल की जलकर दर्दनाक मौत हो गई.

घायल गुलनाज की हालत गंभीर बनी हुई है, यह सभी लोग तनवीज के पिता तनवीर से मिलने दिल्ली के मालवीय नगर जा रहे थे. सीओ ने बताया कि शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. घटना की जांच की जा रही है.

Latest News

Aaj Ka Rashifal: सितारों की चाल से जानें किस राशि को मिलेगा लाभ और किसे रहना होगा सावधान, पढ़ें राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 08 September 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This

Exit mobile version