होली पर चली गोलीः सोनीपत में गोली मारकर भाजपा नेता की हत्या

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Sonipat Crime: होली पर्व पर हरियाणा में सनसनीखेज वारदात हुई है. यहां सोनीपत में गोली मारकर भाजपा मुंडलाना मंडल अध्यक्ष की हत्या कर दी गई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर घटना की जांच में जुट गई.

होली की रात सदर थाना गोहाना इलाके हुई वारदात
मिली जानकारी के मुताबिक, यह वारदात सदर थाना गोहाना इलाके के जवाहरा गांव में हुई. भाजपा के मुंडलाना मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र जवाहरा की होली की रात में दो गोली मारकर हत्या कर दी गई. इस हत्या का आरोप पड़ोसी पर लगा है. घटना के पीछे जमीनी विवाद बताया जा रहा है.

बीजेपी नेता को सिर और पेट में मारी गोली
हमलावर एक गोली उनके सिर औरदूसरी गोली पेट में मारकर फरार हो गया. हमलावर उनका पड़ोसी बताया गया है. बताया जा रहा है कि सुरेंद्र ने गांव में अपनी बुआ के नाम से जमीन खरीदी थी, जिसे लेकर उनसे रंजिश थी.

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस
हमलावर ने सुरेंद्र को जमीन पर पैर न रखने की धमकी दी थी. सुरेंद्र ने जमीन की जुताई कराई थी. जिससे गुस्साए पड़ोसी ने हत्या की वारदात को अंजाम दिया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

पुलिस मामले की जांच कर रही है. पुलिस का कहना है कि परिजनों के बयान दर्ज करने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी. उनके द्वारा तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा. जल्द ही आरोपित को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

Latest News

Shardiya Navratri 2026 2nd Day: नवरात्रि के दूसरे दिन ऐसे करें मां ब्रह्मचारिणी की आराधना, जानिए पूजा विधि

Shardiya Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि (Shardiya Navratri 2026) की शुरुआत हो गई है. आज नवरात्रि का दूसरा दिन है....

More Articles Like This