महिलाओं की दबंगईः खाकी पर किया हमला, दारोगा-सिपाही को दांतों से काटा, आरोपी को छुड़ाया

Must Read

शाहजहांपुरः शाहजहांपुर से महिलाओं की दबंगई की खबर सामने आ रही है. यहां खुटार इलाके में गैर जमानती वारंट के आधार पर अवैध शराब बनाने के आरोपी गिरफ्तार करने गई पुलिस टीम पर महिलाओं ने हमला बोल दिया. इस दौरान महिलाओं ने पुलिस टीम पर पथराव करने के साथ ही एक दारोगा और सिपाही को दांत काटकर घायल कर दिया और आरोपी को छुड़ा लिया. इस मामले में दारोगा ने नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है.

आरोपी को पकड़ने गई थी पुलिस टीम
जानकारी के अनुसार, खुटार थाने के दरोगा रामायण सिंह सिपाही जुबैर बेग और रामनरेश को लेकर गैर जमानंती वारंट के आधार पर मैनिया गांव निवासी रोशन सिंह को पकड़ने गए थे. रोशन सिंह को वर्ष 2021 में अवैध शराब बनाते हुए उपकरणों सहित गिरफ्तार किया गया था. मामला न्यायालय में विचाराधीन है. रोशन सिंह के कोर्ट नहीं जाने पर गैर जमानती वारंट जारी किया गया था.

आठ-दस लोगों ने किया हमला
पुलिस ने रोशन सिंह को पकड़ा तो उसने शोर मचाकर परिवार के लोगों को बुला लिया. रोशन सिंह की पत्नी परमजीत कौर उर्फ प्रेमा, पुत्री रमनदीप कौर और जीत सिंह की पुत्री कुलविंदर कौर, जसविंदर कौर, कश्मीर सिंह की पत्नी परमजीत कौर, भगवान सिंह सहित आठ से दस लोगों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया. पथराव कर रोशन सिंह को छुड़ा लिया.

दारोगा ने दर्ज कराया केस
रमनदीप कौर ने दरोगा रामायण सिंह और परमजीत कौर ने जुबैर बेग को दांतों से काट कर घायल कर दिया. इस मामले में दारोगा की तरफ से आरोपियों के खिलाफ कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है. इस संबंध में थाना प्रभारी ओमप्रकाश ने बताया कि पुलिस टीम पर हमला करने के मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है. तीन महिलाओं और एक पुरुष को पकड़ा गया है. पूछताछ चल की जा रही है. जल्द ही अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

Latest News

55 कारीगर, 5840 घंटे की मेहनत….दुबई में बना दुनिया का सबसे बड़ा झुमका

Largest Gold Jhumkas: दुबई की एक ज्वेलरी कंपनी ने सोने का एक अनोखा झुमका बनाया है, जो दुनिया में...

More Articles Like This