कैलिफोर्नियाः गोल-गोल घुमा हेलीकॉप्टर और फिर क्रैश होकर नीचे गिरा, कई घायल

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

California Helicopter Crash: अमेरिका बड़े हादसे की खबर सामने आई है. यहां कैलिफोर्निया में शनिवार को एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. यह हादसा हंटिंगटन स्ट्रीट के चौराहे के पास हुआ. हेलीकॉप्टर टेकअप के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया. इस हादसे में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं. घायलों में दो हेलिकॉप्टर सवार और तीन सड़क पर मौजूद लोग शामिल हैं.

घायलों को इलाज के लिए ले जाया गया अस्पताल

यह हादसा स्थानीय समयानुसार, शनिवार दोपहर करीब दो बजे कैलिफोर्निया के हंटिंगटन स्ट्रीट और पैसिफिक कोस्ट हाइवे के पास हुआ. दुर्घटना के वक्त दो लोग हेलीकॉप्टर में सवार थे. जबकि तीन लोग नीचे थे, जो हेलीकॉप्टर की जद में आ गए. हादसे में घायल लोगों को इलाज के लिए तत्काल अस्पताल ले जाया गया.

इस वजह से दुर्घटनाग्रस्त हुई हेलीकॉप्टर

हेलीकॉप्टर हादसे का एक वीडियो भी सामने आया है. इस वीडियो में साफ-साफ देखा जा सकता है कि हेलीकॉप्टर काफी नीचे से उड़ान भर रहा था, उसी दौरान हेलीकॉप्टर के पंख वहां मौजूद ताड़ के पेड़ों की पत्तियों से टकरा गए. इस दौरान हेलीकॉप्टर अनियंत्रित हो गया. शुरू में हेलीकॉप्टर गोल-गोल घुमा और फिर क्रैश होकर नीचे गिर गया.

जाने-माने व्यक्ति का है हेलीकॉप्टर

जानकारी के मुताबिक, जो हेलीकॉप्टर 1980 बेल 222 (टेल नंबर N222EX) दुर्घटना का शिकार हुआ है, वह हेलीकॉप्टर विमानन क्षेत्र के जाने-माने व्यक्ति एरिक निक्सन हैं. दुर्घटना की जानकारी मिलते ही अधिकारी मौके पर पहुंचे. हादसे की वजह जानने की कोशिश कर रहे हैं. अधिकारियों ने पैसिफिक कोस्ट हाइवे को भी एहतियातन बंद कर दिया है.

लॉस एंजिल्स के हंटिंगटन बीच पुलिस विभाग और हंटिंगटन बीच अग्निशमन विभाग ने शनिवार को पैसिफिक कोस्ट हाईवे और हंटिंगटन स्ट्रीट पर हुई दुर्घटना पर कार्रवाई की. पुलिस के मुताबिक, इस घटना के बाद दो लोगों को हेलीकॉप्टर से बाहर निकाला गया और तीन लोग सड़क पर घायल हो गए. दुर्घटना की जांच की जा रही है.

Latest News

T20 World Cup 2026 IND vs ENG: भारत ने इंग्लैंड को 7 रन से हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब न्यूजीलैंड से होगा खिताबी...

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में भारत ने इंग्लैंड को 7 रन से हराकर फाइनल में जगह बना ली. अब टीम इंडिया का मुकाबला न्यूजीलैंड से होगा.

More Articles Like This

Exit mobile version