परविंदर सिंह झोटा हत्याकांडः आरोपी केमिस्ट के घर पर बुलडोजर प्रहार, निहंग संगठनों ने तोड़ी दुकान, लगाई आग

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Perwinder Singh Jhota Murder: पंजाब के मानसा में परविंदर सिंह झोटा की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी को राजस्थान से गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन आम जनता और विभिन्न संगठनों का गुस्सा अभी भी शांत होने का नाम नहीं ले रहा. बुधवार की सुबह से ही मेडिकल शॉप के बाहर एकत्रित हुए आक्रोशित सिख संगठनों के लोगों ने मेडिकल शॉप में तोड़फोड़ की और बाद में आग लगा दी है.वहीं, प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए उसके घर पर बुलडोजर चलाया.

दरअसल, आरोपी की गिरफ्तारी की खबर सामने आने के बाद से ही इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है और सुबह होते ही आरोपी की दुकान के बाहर भारी संख्या में लोगों और पुलिस बल का जमावड़ा लग गया.

bulldozer mansa

प्रशासन ने अवैध निर्माण पर चलाया बुलडोजर

शुरुआती दौर में यह कयास लगाए जा रहे थे कि प्रशासन खुद ही आरोपी मेडिकल स्टोर संचालक की दुकान पर बुलडोजर चलाएगा, लेकिन प्रशासन ने उसके घर के अवैध निर्माण को गिराया है. बुल्डोजर अश्विनी कुमार के घर की तरफ बढ़ा और अवैध निर्माण को गिराना शुरू कर दिया. इस दौरान भरी संख्या में लोग अश्विनी कुमार के घर के बाहर एकत्र थे.

आक्रोशित संगठनों ने दुकान की तहस-नहस

प्रशासनिक कार्रवाई का इंतजार किए बिना मौके पर पहुंचे निहंग सिंह संगठनों और आक्रोशित लोगों का सब्र जवाब दे गया. प्रदर्शनकारियों ने कानून को अपने हाथ में लेते हुए आरोपी की दुकान और उसके मकान को पूरी तरह से तहस-नहस कर दिया. स्थिति की गंभीरता को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है, ताकि हालात और अधिक न बिगड़ें. मालूम हो कि बीते मंगलवार को नशा का विरोध करने पर दुकान संचालक ने गोली मारकर परविंदर सिंह झोटा की हत्या कर दी थी.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version