Washington: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 10 सितंबर 2026 को डलास में हुए रिपब्लिकन मध्यावधि सम्मेलन में यह वादा किया है कि यदि नवंबर 2026 के मध्यावधि चुनावों में रिपब्लिकन पार्टी अमेरिकी कांग्रेस प्रतिनिधि सभा और सीनेट दोनों पर अपना नियंत्रण बरकरार रखती है, तो हर वयस्क अमेरिकी नागरिक को 5,000 डॉलर करीब ₹4.77 लाख दिए जाएंगे. उन्होंने कहा कि इसके लिए टैरिफ से होने वाली कमाई का इस्तेमाल किया जाएगा.
नागरिकों को 5,000 डॉलर दूंगा
ट्रंप ने कहा कि अगर रिपब्लिकन हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स और सीनेट जीतते हैं, तो मैं अमेरिका के सभी बालिग नागरिकों को 5,000 डॉलर दूंगा. ऐसा सिर्फ रिपब्लिकन ही कर सकते हैं, डेमोक्रेट नहीं, क्योंकि हमारे पास बहुत बड़ी मात्रा में पैसा आ रहा है. यह पैसा टैरिफ से आया है. उन्होंने कहा कि आपको जो ट्रंप डिविडेंड मिलेगा, उसे अमेरिका में ही खर्च करना होगा.
इसमें कितना खर्च आएगा
हालांकि ट्रंप ने यह नहीं बताया कि पेमेंट कैसे और कब किया जाएगा या इसमें कितना खर्च आएगा. इस तरह के किसी भी पेमेंट के लिए कांग्रेस की मंजूरी की जरूरत होगी. उन्होंने कहा कि अगर डेमोक्रेट जीतते हैं, तो 1929 जैसी आर्थिक मंदी आ जाएगी. राष्ट्रपति 3 नवंबर को होने वाले चुनावों से तीन हफ्ते पहले रिपब्लिकन सीनेटर डैन सुलिवन के लिए प्रचार कर रहे थे. उन्होंने डेमोक्रेट मैरी पेल्टोला को नो-शो मैरी कहा. अर्ली वोटिंग 19 अक्टूबर से शुरू हो रही है.
तेहरान के पास न्यूक्लियर हथियार नहीं होगा
ईरान के बारे में ट्रंप ने कहा कि तेहरान के पास न्यूक्लियर हथियार नहीं होगा और युद्ध बहुत जल्द खत्म होने वाला है और जब ऐसा होगा, तो कीमतें तेजी से नीचे आ जाएंगी. उन्होंने कहा कि हमने स्ट्रेट्स (जलडमरूमध्य) को खोल दिया है. यकीन मानिए या न मानिए, हम युद्ध शुरू होने से पहले की तुलना में अब स्ट्रेट्स से अधिक तेल निकाल रहे हैं. स्ट्रेट्स पर हमारा कंट्रोल है.
मार्क स्परलॉक को पूरी माफी दी
बिना ज्यादा जानकारी दिए ट्रंप ने कहा कि इंतजार कीजिए और देखिए कि हम ईरान के साथ क्या करते हैं, क्योंकि हमने बस बहुत झेल लिया है. स्टेज पर ट्रंप ने मार्क स्परलॉक को पूरी माफी दी और एंकरेज के दो डीजल मैकेनिक, जैकरी शुबाच और पैट्रिक फ्लेमिंग के लिए माफीनामा पर साइन किए. इन दोनों को गाड़ियों के एमिशन कंट्रोल सिस्टम में बदलाव करके ‘क्लीन एयर एक्ट’ का उल्लंघन करने का दोषी ठहराया गया था.
इसे भी पढ़ें. सऊदी नेतृत्व वाले गठबंधन का दावाः 950 हूती लड़ाकों को मार गिराया, 380 सैन्य वाहन नष्ट