कनाडा में बम धमाके पर कार्रवाई, संदिग्ध हत्यारे पर कसा शिकंजा, एक और हत्या के मामले में 15 साल की जेल

Ottawa: कनाडा की एक अदालत ने एअर इंडिया कनिष्क बम विस्फोट मामले के एक संदिग्ध की हत्या के लिए सजायाफ्ता आरोपी को 15 वर्ष के कारावास की सजा सुनाई है. जो पहले से ही एक हत्या के आरोप में सजा काट रहा है. सुपारी लेकर हत्या करने वाले टैनर फॉक्स (25) को ब्रिटिश कोलंबिया के एबॉट्सफोर्ड निवासी चाड कोलिवस (40) की हत्या का दोष स्वीकार करने के बाद बुधवार को सजा सुनाई गई. पुलिस के अनुसार, 21 मार्च 2022 को कोलिवस को उनके घर में गोली मार दी गई थी.

कोलिवस की बाद में मौत

गंभीर रूप से घायल कोलिवस की बाद में मौत हो गई. फॉक्स को 2023 में लैटिटिया एसेरा (31) के साथ गिरफ्तार किया गया था. एसेरा ने घर में अवैध रूप से घुसने का अपराध स्वीकार किया, जिसके बाद उसे चार वर्ष के कारावास और दो वर्ष की निगरानी की सजा सुनाई गई. वहीं, फॉक्स ने इस वर्ष अप्रैल में हथियार के साथ हत्या का अपराध स्वीकार कर लिया था.

हत्या के चार महीने से भी कम समय

कोलिवस की हत्या के चार महीने से भी कम समय बाद, 14 जुलाई 2022 को फॉक्स ने सिख कारोबारी रिपुदमन सिंह मलिक की उस समय गोली मारकर हत्या कर दी थी, जब वह ब्रिटिश कोलंबिया के सरे स्थित एक व्यावसायिक परिसर में अपनी टेस्ला कार में बैठे थे. मलिक 1985 में हुए एअर इंडिया फ्लाइट 182 कनिष्क बम विस्फोट मामले के प्रमुख आरोपियों में शामिल था. यह आतंकवादी हमला कनाडा में सक्रिय सिख अलगाववादियों ने अंजाम दिया था. इस हमले में 268 कनाडाई, 27 ब्रिटिश और 22 भारतीय नागरिकों सहित विमान में सवार सभी 329 लोगों की मौत हो गई थी.

इसे भी पढ़ें. भारी प्रदर्शन के बाद शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपने पद से दिया इस्तीफा, CJP का आया पहला रिएक्शन

Latest News

बलोच लड़ाकों का दावाः 43 पाक सैनिकों को मार गिराया, शहबाज सरकार को दी चेतावनी

Baloch Fighters: पिछले हफ्ते बलोच लिबरेशन आर्मी (BLA) ने बलोचिस्तान में पाकिस्तानी सेना पर 13 सुनियोजित हमले किए. संगठन...

More Articles Like This

Exit mobile version