महाराष्ट्र के नासिक में डिवाइडर से टकराई कार, 4 की मौत, 4 घायल

Must Read

मुंबईः रविवार की देर रात महाराष्ट्र के नासिक में एक बड़ा सड़क हादसा हुआ. मुंबई-नागपुर समृद्धि एक्सप्रेस-वे पर नासिक के पास एक तेज रफ्तार कार के डिवाइडर से टकरा गई. इस हादसे में कार में सवार 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि 4 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं.

पुलिस अधिकारी ने बताया कि टोयोटा इनोवा कार में सवार लोग मुंबई से शिरडी जा रहे थे. घटना सिन्नर तालुका के खंबाले शिवर में रात एक बजे के बीच की है. पुलिस ने कहा कि शुरुआती जांच में यब बात सामने आई है कि कार का टायर फट गया था, जिससे गाड़ी बेकाबू होकर डिवाइडर से टकरा गई.

अधिकारी ने बताया कि तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी, जिनकी पहचान 55 वर्षीय रज्जाक अहमद शेख, सत्तार शेख लाला शेख (65) और 50 वर्षीय सुल्ताना सत्तार शेख के रूप में हुई. वहीं, अस्पताल में उपचार के दौरान 40 वर्षीय फैयाज दगुभाई शेख की मौत हो गई.

पुलिस ने कहा कि कार में सवार चार अन्य लोगों को गंभीर चोटें आई हैं. उनमें से एक को उपचार के लिए नासिक ले जाया गया है. बाकी शिरडी के अस्पताल में भर्ती हैं. मामला दर्ज कर लिया गया है. वावी पुलिस घटना की जांच कर रही है.

Latest News

22 October 2026 Ka Panchang: गुरुवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

22 October 2026 Ka Panchang: 22 अक्टूबर 2026, गुरुवार को आश्विन शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि है. इस दिन...

More Articles Like This