CBI ने रिश्वत लेते DUSIB अधिकारी को रंगे हाथ दबोचा, भारी मात्रा में मिला कैश

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

नई दिल्लीः दिल्ली अर्बन शेल्टर इंप्रूवमेंट बोर्ड (DUSIB) के कानून अधिकारी विजय मग्गू को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने 5 लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोचा है.

इसके बाद जांच को आगे बढ़ाते हुए सीबीआई ने जब विजय मग्गू के घर पर छापा मारा तो वह हैरान रह गई. सीबीआई को विजय के घर से 3.79 करोड़ रुपये का कैश बरामद हुआ. सीबीआई ने विजय के अलावा दो अन्य लोगों को भी हिरासत में लिया है.

बताया गया है कि सीबीआई ने यह कार्रवाई एक शख्स की शिकायत पर की, जिसने विजय मग्गू के खिलाफ पांच लाख रुपये की रिश्वत मांगने और लेने का आरोप लगाया था. सीबीआई ने मामले में 7 नवंबर को दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया था. उसमें डूसिब के लॉ ऑफिसर विजय मग्गू, एक प्राइवेट पर्सन और एक अन्य शख्स था. 4 नवंबर को इन सबके खिलाफ सीबीआई में शिकायत दर्ज कराई गई थी.

शिकायत में कहा गया है कि आरोपी लीगल अफसर ने शिकायतकर्ता से 40 लाख रुपये रिश्वत के रूप में मांगे थे. इसके बदले में अधिकारी ने वादा किया था कि वो उसकी दो दुकानों को सील मुक्त कर देगा और बिना किसी परेशानी के चलने देगा. फिलहाल, सीबीआई मामले की जांच में जुटी हैं.

Latest News

17 May 2026 Ka Panchang: रविवार का पंचांग, जानिए शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

17 May 2026 Ka Panchang: 17 मई, रविवार को ज्येष्ठ माह (अधिकमास) के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि रहेगी....

More Articles Like This