Chandigarh Accident: कार और ऑटो की भिड़ंत, दो की मौत, दो गंभीर

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Chandigarh Accident: चंडीगढ़ से सड़क दुर्घटना की खबर आ रही है. यहां बुधवार की सुबह हरियाणा राज भवन के नजदीक कार और ऑटो में भिड़ंत हो गई. इस हादसे में जहां दो लोगों की मौत हो गई, वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. उपचार के लिए उन्हें अस्पताल ले जाया गया. पुलिस घटना की जांच में जुटी है.

सवारियों को लेकर जा रहा था ऑटो
जानकारी के अनुसार, आज सुबह एक ऑटो सवारियों को लेकर कही जा रही थी. इसी दौरान हरियाणा राज भवन के नजदीक ऑटो की कार से टक्कर हो गई. इस हादसे में ऑटो चालक और एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.

घटना की जांच में जुटी पुलिस
घटना की जानकारी मिलते ही सेक्टर 3 थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने तत्काल घायलों को अस्पताल भेजवाया. शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस घटना की जांच में जुटी है.

Latest News

बंगाल में नमाज की आजादी लेकिन पूजा के लिए लेनी पड़ती है अदालत से अनुमति-नितिन नवीन

West Bengal Assembly polls 2026: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी (BJP) और सत्तारूढ़ तृणमूल...

More Articles Like This

Exit mobile version