Chandigarh: हरियाणा पुलिस के SPO का मर्डर, चेहरे पर गंभीर चोट के निशान

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Chandigarh: चंडीगढ़ से सनसनीखेज वारदात की खबर आ रही है. यहां सेक्टर 56 में शव मैक्स अस्पताल की कच्ची पार्किंग के पास हरियाणा पुलिस के एसपीओ का खून से लथपथ शव मिला है. पुलिस कर्मी के चेहरे पर गंभीर चोट के निशान है. देखने से ऐसा प्रतीत हो रहा है कि किसी भारी वस्तु से वार किया गया है. सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस घटना की जांच में जुट गई.

मृतक की पहचान अजीत सिंह निवासी मलोया के तौर पर हुई है. पुलिसकर्मी के चेहरे पर गंभीर चोट है. आशंका जताई जा रही किसी भारी चीज से वार किया गया है.

पंचकूला आर्थिक अपराध शाखा में तैनात था अजीत
पुलिस के मुताबिक, अजीत पंचकूला आर्थिक अपराध शाखा में तैनात था. शव पर वर्दी थी. उसकी पैंट खुली हुई थी. पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी खंगालना शुरू कर दिया हैं। फिलहाल, हत्या के कारणों के बारे में अभी तक पता नहीं चल सका है. पुलिस घटना की जांच में जुटी है.

Latest News

Hariyali Teej 2026: पहली बार व्रत करने वाली महिलाएं कैसे करें पूजा, क्या है शुभ मुहूर्त और विधि

Hariyali Teej Puja Vidhi 2026: सावन मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को इस साल हरियाली तीज का पर्व...

More Articles Like This

Exit mobile version