Chandigarh: प्यार की राह में नाबालिग प्रेमी जोड़े ने चुना मौत का सफर

चंडीगढ़ः चंडीगढ़ से एक बड़ी खबर आ रही है. यहां प्यार की राह में खौफनाक कदम उठाते हुए एक नाबालिग प्रेमी जोड़े ने मौत का सफर चुन लिया. सेक्टर 33 के टेरेस गार्डन में बनी हट के एंगल के साथ कपड़ा बांध दोनों ने रविवार सुबह आत्महत्या कर ली. जानकारी के अनुसार पुलिस को सुबह करीब साढ़े 8 बजे घटना की सूचना मिली. पीसीआर टीम और थाना पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा कि दोनों कपड़ा के फंदे से झूल रहे थे.

पुलिस ने दोनों के शवों को नीचे उतार कब्जे में ले लिया और घटना की सूचना मृतकों के परिजनों को दी. जानकारी के अनुसार, मृतक युवक की उम्र 17 साल है और वह सेक्टर 45 बुड़ैल में रहता था. वहीं मृतका सेक्टर 34 में अपनी बहन के पास रह रही थी.

मिली जानकारी के अनुसार, किशोर और किशोरी पिछले कुछ समय से एक-दूसरे से प्रेम करते थे और शादी करना चाहते थे. यह बीते कुछ समय मोहाली में भी किराये पर कमरा लेकर रहने लगे थे. मगर मकान मालिक ने इनसे कमरा खाली करवा लिया था. सेक्टर-34 थाना पुलिस ने फिलहाल मामले में सीआरपीसी 174 के तहत कार्रवाई की है. वहीं अभी पोटस्मार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Latest News

बिठूर में बोले CM योगी- सिर्फ भाजपा के पास दंगाइयों का उपचार, सपा के नेता भी लेने लगे हैं राम का नाम, इनके इरादे...

Cm Yogi In Kanpur: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कानपुर के बिठूर में अपने संबोधन के दौरान समाजवादी पार्टी पर...

More Articles Like This

Exit mobile version