चेक बाउंस केसः दिल्ली HC से राजपाल यादव को मिली राहत, 1 अप्रैल तक बढ़ी अंतरिम जमानत

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

नई दिल्ली: चेक बाउंस केस में बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव को बुधवार को दिल्ली हाई कोर्ट से बड़ी राहत मिली है. अदालत ने अभिनेता राजपाल यादव से जुड़े चेक बाउंस केस की सुनवाई लिस्ट कर दी है.

कोर्ट ने उनके अधिवक्ता को अगली तारीख पर मेन पिटीशन पर दलीलें रखने का निर्देश दिया है, साथ ही उनकी अंतरिम बेल 1 अप्रैल तक बढ़ा दी है.

उल्लेखनीय है कि 9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस मामले में एक्टर राजपाल यादव को वापस जेल नहीं भेजा जाएगा, क्योंकि उन्होंने एक बड़ी रकम जमा कर दी है. एक्टर को मामले में 1.5 करोड़ रुपये जमा करने के बाद 17 फरवरी को तिहाड़ जेल से रिहा किया गया था.

इससे पहले 5 फरवरी को उन्होंने सरेंडर किया था, क्योंकि हाई कोर्ट ने रकम चुकाने के लिए और समय मांगने वाली उनकी याचिका को खारिज कर दिया था. इसके बाद अदालत ने अस्थायी राहत देते हुए उनकी सजा 18 मार्च तक निलंबित कर दी थी.

Latest News

Mukesh Ambani ने लॉन्च किया अरुंधती भट्टाचार्य की आत्मकथा ‘अपराजिता’ का हिंदी संस्करण, कामकाजी महिलाओं के लिए इकोसिस्टम बनाने की अपील

मुंबई में मुकेश अंबानी ने SBI की पूर्व चेयरपर्सन अरुंधती भट्टाचार्य की आत्मकथा ‘इंडोमिटेबल’ के हिंदी संस्करण ‘अपराजिता’ का लोकार्पण किया. इस दौरान उन्होंने महिला नेतृत्व, Emotional Quotient और कामकाजी महिलाओं व माताओं के लिए मजबूत इकोसिस्टम बनाने पर जोर दिया.

More Articles Like This

Exit mobile version