Chhattisgarh: सुरक्षाबलों की नक्सलियों से मुठभेड़, सात नक्सली ढेर, ऑपरेशन जारी

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

नारायनपुरः छत्तीसगढ़ से मुठभेड़ की खबर आ रही है. यहां के नारायणपुर, दंतेवाड़ा और कोंडागांव की अंतर-जिला सीमा पर जिला रिजर्व समूह (डीआरजी) के जवानों के साथ नक्सलियों की मुठभेड़ हुई है. इस मुठभेड़ में कम से कम सात नक्सली मारे गए है. नारायणपुर के पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने कहा कि हथियार बरामद कर लिए गए हैं. यह ऑपरेशन फिलहाल जारी है. उन्होंने बताया कि मुठभेड़ स्थल से सात नक्सलियों के शव बरामद किए गए हैं.

नक्सलियों की गोलाबारी का सुरक्षाबलों ने दिया जवाब
शुक्रवार रात हुई मुठभेड़ में घायल हुए नारायणपुर डीआरजी के तीन जवानों को पूर्वी बस्तर डिवीजन के अंतर्गत गोबेल इलाके से हवाई मार्ग से अस्पताल ले जाया गया.

पुलिस का कहना है कि नारायणपुर, कोंडागांव, दंतेवाड़ा और जगदलपुर से डीआरजी की एक संयुक्त टीम आईटीबीपी की 45वीं बटालियन के साथ अबूझमाड़ इलाके में माओवादी विरोधी अभियान पर थी. इसी दौरान माओवादियों ने बलों पर गोलियां चला दीं. इस हमले का जवाब दिया गया.

Latest News

Silicon Valley Open: पहली बार सेमीफाइनल में पहुंची अनाहत सिंह, रोमांचक मुकाबले में मिस्र की सलमा को हराया

Redwood City: दुनिया की 15वें नंबर की खिलाड़ी भारत की अनाहत सिंह ने मिस्र की छठी सीड सलमा हैनी...

More Articles Like This

Exit mobile version