Chhattisgarh Encounter: नारायणपुर में मुठभेड़, आठ नक्सली ढेर, जारी है मुठभेड़

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Chhattisgarh Encounter: छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर आ रही है. यहां नारायणपुर में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ की खबर आ रही है. सूत्रों की माने तो यहां अबूझमाड़ के जंगलों में हुई मुठभेड़ में आठ नक्सली मारे गए हैं. इस मुठभेड़ में एक जवान के घायल होने की भी खबर है. हालांकि, अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

बताया जा रहा है कि अबुझमाड़ के जंगलों में नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षाबलों की कार्रवाई जारी है. सुरक्षाबलों ने नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना पर सीमावर्ती जिलों के साथ मिलकर संयुक्त ऑपरेशन चलाया है. जवानों का संयुक्त ऑपरेशन अबुझमाड़ के कुतुल फरसबेड़ा कोड़तामेटा क्षेत्र में जारी है.

मिली जानकारी के अनुसार, नारायणपुर जिले के माड़ में पिछले दो दिनों से सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ चल रही है. इस संयुक्त ऑपरेशन में नारायणपुर-कोंडागांव-कांकेर-दंतेवाड़ा डीआरजी, एसटीएफ और आईटीबीपी 53वीं बटालियन बल शामिल हैं.

Latest News

‘बाप’ वाले बयान पर खरगे से माफी की मांग, दिल्ली-पटना से लेकर बेंगलुरु में BJP का प्रदर्शन

Mallikarjun Kharge Remark: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे द्वारा की गई टिप्पणी के विरोध में बीजेपी...

More Articles Like This

Exit mobile version