Bangladesh: 21 जून को भारत आ रहीं PM शेख हसीना, द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने पर हो सकती है वार्ता

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Bangladesh: बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना 21 जून को भारत के दो दिवसीय दौरे पर आ रही है. शेख हसीना का भारत में आगमन का उद्देश्य दोनों पक्षों के रणनीतिक संबंधों को नई ऊंचाई पर ले जाना है. हालांकि भारत और बांग्‍लादेश के बीच समग्र रणनीतिक संबंध पिछले कुछ वर्षों से प्रगति पर हैं.

कई समझौतों पर लग सकती है मुहर

आधिकारिक सूत्रों के हवाले से बताया गया कि पीएम शेख हसीना 21 जून को अपनी यात्रा शुरू करने वाली हैं और अगले दिन यानी 22 जून को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ व्यापक बातचीत करेंगी. दोनों के देशों के बीच अस वार्ता के दौरान कई समझौतों पर मुहर लगने की संभावना है.

Bangladesh भारत का महत्वपूर्ण भागीदार

आपको बता दें कि बांग्लादेश, भारत की पड़ोसी प्रथम नीति के अंतर्गत एक महत्वपूर्ण भागीदार देश है और यह सहयोग व्यापार, सुरक्षा, वाणिज्य, ऊर्जा, कनेक्टिविटी, विज्ञान और प्रौद्योगिकी, रक्षा और समुद्री मामलों समेत अन्य कई क्षेत्रों तक फैला हुआ है. दरअसल, कनेक्टिविटी क्षेत्र में उपलब्धियों में त्रिपुरा में फेनी नदी पर मैत्री सेतु पुल का उद्घाटन और चिल्हाटी-हल्दीबाड़ी रेल लिंक का शुभारंभ शामिल है.

इसे भी पढ़ें:-   G-7 Summit: इटली में बाइडेन-सुनक, मैक्रों समेत इन विश्व नेताओं से पीएम मोदी ने की मुलाकात; जानिए क्या हुई बात?

Latest News

बिठूर में बोले CM योगी- सिर्फ भाजपा के पास दंगाइयों का उपचार, सपा के नेता भी लेने लगे हैं राम का नाम, इनके इरादे...

Cm Yogi In Kanpur: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कानपुर के बिठूर में अपने संबोधन के दौरान समाजवादी पार्टी पर...

More Articles Like This

Exit mobile version