छत्तीसगढ़: बीजापुर में मुठभेड़, CRPF और कोबरा कमांडो ने दो नक्सलियों को किया ढेर

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

छत्तीसगढ़: शनिवार सुबह बीजापुर जिले में सुरक्षाकर्मियों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई. इस मुठभेड़ में सुरक्षाकर्मियों ने दो नक्सलियों को ढेर कर दिया. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ सुबह करीब 9 बजे इंद्रावती राष्ट्रीय उद्यान क्षेत्र के जंगल में हुई.

अधिकारी ने बताया

अधिकारी ने बताया कि इंद्रावती राष्ट्रीय उद्यान क्षेत्र के जंगल में सुरक्षाकर्मियों की एक टीम नक्सल विरोधी अभियान पर निकली थी. इस मुठभेड़ में अब तक दो माओवादियों के मारे जाने की खबर सामने आई है.

उन्होंने बताया कि सुरक्षाबलों ने पूरे क्षेत्र में घेराबंदी कर ली है और व्यापक तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है. नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन अभी भी जारी है और विस्तृत जानकारी शीघ्र ही उपलब्ध कराई जाएगी.

सुरक्षाबलों ने की जवाबी फायरिंग

मालूम हो कि सुरक्षाबलों को सूचना मिली थी कि इंद्रावती क्षेत्र में माओवादी मौजूद हैं. इसके बाद सुरक्षाबलों के पहुंचने पर नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी. सुरक्षाबलों ने जवाबी फायरिंग की. इस मुठभेड़ में नक्सलियों को बड़े नुकसान होने की बात सामने आ रही है.

Latest News

Athens Fires: ग्रीस के कई इलाकों में फैली जंगल की आग, फ्रांस और स्पेन में भी बिगड़े हालात

Athens Fires: शनिवार को ग्रीस के कई इलाकों में जंगल की आग भड़क उठी. इनमें एथेंस के आसपास का...

More Articles Like This

Exit mobile version