छत्तीसगढ़: बीजापुर में मुठभेड़, सुरक्षाबलों ने तीन नक्सलियों को किया ढेर, एनकाउंटर जारी

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

बीजापुर: छत्तीसगढ़ से खबर खबर सामने आई है. यहां छत्तीसगढ़-तेलंगाना बॉर्डर पर बीजापुर जिले के कर्रेगुट्टा के जंगल में सुरक्षा बलों और नक्सलियों की मुठभेड़ हो गई. बताया गया है कि इस मुठभेड़ में तीन नक्सली ढेर हो गए हैं. सुरक्षा बलों ने तीन दिन पहले सबसे बड़े नक्सल विरोधी अभियानों में से एक शुरू किया था. अभी भी तलाशी अभियान और मुठभेड़ जारी है.

नक्सलियों के खिलाफ इस अभियान में कई सुरक्षा इकाइयां शामिल हैं, जिसका उद्देश्य सीमावर्ती वन क्षेत्रों में नक्सलियों की मौजूदगी और बुनियादी ढांचे को खत्म करना है. जानकारी के मुताबिक, सुरक्षा बलों ने नक्सलियों को चारों तरफ से रखे रखा है.

हाल ही हुए मुठभेड़ में मारे गए थे तीन नक्सली

इससे पहले अभी हाल ही में बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में तीन नक्सलियों को मार गिराया था. मुठभेड़ स्थल से बड़ी भारी में हथियार और विस्फोटक बरामद किए गए थे. बीजापुर जिले के इंद्रावती इलाके के जंगल में नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना मिलने पर जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी), बीजापुर, डीआरजी दंतेवाड़ा, स्पेशल टास्क फोर्स और कमांडो बटालियन फॉर रेसोल्यूट एक्शन या कोबरा की संयुक्त टीम ऑपरेशन के लिए निकली थी.

Latest News

10 साल बाद पाकिस्तान की यात्रा करेंगे मालदीव के राष्ट्रपति, जानिए क्या है रणनीति ऐजेंडा?

Maldives-Pakistan Relations: मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू 20 से 22 अक्टूबर तक पाकिस्तान के दौरे पर रहेंगे. एक दशक...

More Articles Like This

Exit mobile version