छत्तीसगढ़: ट्रक-कार की टक्कर, CRPF के तीन जवानों सहित 4 लोगों की मौत, एक गंभीर

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Dhamtari Accident: छत्तीसगढ़ में भीषण सड़क हादसा हुआ है.  यहां धमतरी जिले में खपरी बायपास के पास ट्रक और कार की टक्कर हो गई. इस दुर्घटना में कार में सवार तीन सीआरपीएप जवानों सहित चार लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है और उसका इलाज अस्पताल में चल रहा है. बताया जा रहा है कि हादसे का शिकार हुए लोग बस्तर से लौट रहे थे.

जानकारी के अनुसार, धमतरी जिले के खपरी बायपास के पास तेज रफ्तार ट्रक और कार के बीच जबरदस्त टक्कर हो गई. घटना की सूचना मिलने पर वरदान परमार्थ एम्बुलेंस सेवा संस्था के शिवा प्रधान, डुमन साहू और हेमंत प्रधान मौके पर पहुंचे. उन्होंने क्षतिग्रस्त वाहन में फंसे लोगों को काफी प्रयास के बाद बाहर निकाला.

पुलिस ने बताया

पुलिस ने बताया कि इस हादसे में कार सवार दो लोगों ने मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया. इस हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है, जिसका अस्पताल में अस्पताल में चल रहा है. परिवार के लोगों को घटना की सूचना दे दी गई है. शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. घटना की जांच की जा रही है.

Latest News

‘बाप’ वाले बयान पर खरगे से माफी की मांग, दिल्ली-पटना से लेकर बेंगलुरु में BJP का प्रदर्शन

Mallikarjun Kharge Remark: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे द्वारा की गई टिप्पणी के विरोध में बीजेपी...

More Articles Like This

Exit mobile version