‘पूरी दुनिया ने अमेरिका की ताकत को देखा’, ट्रंप ने की मादुरो को पकड़ने वाली टीम की प्रशंसा

Washington: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को पकड़ने वाले अपने विशेष बलों की प्रशंसा की है. ट्रंप ने कहा कि पिछले महीने की गई इस कार्रवाई से पूरी दुनिया ने अमेरिका की पूर्ण सैन्य शक्ति को देखा. इससे यह सुनिश्चित हुआ कि दुनियाभर के संभावित शत्रु हमसे डरें.

जब जरूरत होगी, आप लड़ेंगे

ट्रंप ने फोर्ट ब्रैग के सैनिकों और उनके परिवारों को संबोधित करते हुए कहा कि आपके कमांडर-इन-चीफ पूरी तरह आपका समर्थन करते हैं. उन्होंने कहा जब जरूरत होगी, आप लड़ेंगे आप जीतेंगें राष्ट्रपति और प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप ने सैन्य परिवारों से निजी तौर पर भी मुलाकात कीं. लेकिन यह दौरा अमेरिकी सशस्त्र बलों का अभिनंदन करने के लिए आयोजित आधिकारिक दौरे से कहीं अधिक एक राजनीतिक रैली सरीखा था.

मादुरो को सत्ता से हटाने वाले हमले की प्रशंसा

ट्रंप ने मादुरो को सत्ता से हटाने वाले हमले की प्रशंसा से पहले रिपब्लिकन नेशनल कमेटी के पूर्व अध्यक्ष एवं राष्ट्रपति समर्थित माइकल व्हाटली को मंच पर बुलाया, क्योंकि वह अब उत्तरी कैरोलिना से सीनेट के लिए चुनाव लड़ रहे हैं. राष्ट्रपति ने कहा कि उस रात पूरी दुनिया ने देखा कि अमेरिकी सेना क्या कर सकती है. यह अभियान इतना सटीक और अविश्वसनीय था.

अक्सर चर्चाओं में रहते हैं ट्रंप

व्हाटली ने ट्रंप को धन्यवाद दिया और कहा कि राष्ट्रपति मुझे आपका प्रतिनिधित्व करने का मौका दे रहे हैं, भले ही चुनाव नवंबर तक नहीं हैं. ट्रंप ने कहा कि जब तक मैं राष्ट्रपति हूं, हम दुनिया की सबसे बेहतरीन नेतृत्व वाली, सबसे प्रशिक्षित, सबसे सुसज्जित, सबसे अनुशासित और सबसे विशिष्ट लड़ाकू सेना होंगे. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पिछले लंबे समय से अपने फैसलों को लेकर चर्चाओं में हैं. अपने आक्रामक और एक तरफा रवैया को लेकर वह अक्सर चर्चाओं में रहते हैं.

इसे भी पढ़ें. नेशनल हाइवे पर उतरेगा PM मोदी का विमान, इमरजेंसी लैंडिंग फैसिलिटी का होगा उद्घाटन

Latest News

Aaj Ka Rashifal: आज मंगलवार को इन 4 राशियों पर बरसेगी बजरंगबली की कृपा, पढ़ें अपना राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 27 October 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This

Exit mobile version