Chhindwara Accident: पेड़ से टकराई हज यात्रियों को छोड़कर आ रही कार, तीन लोगों की मौत, तीन गंभीर

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Chhindwara Accident: सोमवार की सुबह मध्य प्रदेश में भीषण सड़क हादसा हो गया. यहां छिंदवाड़ा जिले के उमरानाला क्षेत्र में हुई. महाराष्ट्र के नागपुर में हज यात्रियों को छोड़कर मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा लौट रही तेज रफ्तार कार बेकाबू होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई. इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हैं और उनका इलाज छिंदवाड़ा के एक निजी अस्पताल में चल रहा है.

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया. एक महिला की गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सक ने नागपुर रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. वहीं, वाहन चालक और एक अन्य व्यक्ति ने छिंदवाड़ा के अस्पताल में दम तोड़ दिया. कार में सवार तीन अन्य लोग भी गंभीर रूप से घायल हैं. जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छिंदवाड़ा शहर के एक निजी अस्पताल में शिफ्ट किया गया है, जहां गंभीर अवस्था में उनका इलाज चल रहा है.

पुलिस की प्रारंभिक जांच के मुताबिक, सुबह का समय होने के कारण चालक को नींद आने या फिर वाहन पर से अचानक नियंत्रण खोने के चलते यह हादसा हुआ है. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

Latest News

बिहार के भरत तिवारी का एनकाउंटर मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, स्वत: संज्ञान लेने की मांग, दायर हुई याचिका

New Delhi: बिहार के भोजपुर जिले में भरत भूषण तिवारी की कथित पुलिस मुठभेड़ में मौत का मामला अब...

More Articles Like This

Exit mobile version