Chhindwara: कुएं के मलबे में दबे तीनों मजदूरों की मौत, CM ने जताया दुख

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Chhindwara Accident: मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में मंगलवार को एक निर्माणाधीन कुआं धंसने से तीन मजदूर मलबे में दब गए थे. 22 घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद एनडीआरएफ की टीम ने तीनों के शव को कुएं से निकाला. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मजदूरों की मौत पर दुख जताया है. उनके परिजन को 4-4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की बात कही है.

मालूम हो कि छिंदवाड़ा के खुनाझिर खुर्द गांव में ऐशराव वस्त्राणे के खेत में स्थित कुएं को गहरा किया जा रहा था. इसके लिए राजस्थान और भोपाल की टीम को ठेका दिया गया था. रायसेन और बुधनी से मजदूर यहां काम करने आए थे. मंगलवार दोपहर करीब 4 बजे खुदाई के दौरान ऊपर से मलबा और पत्थर नीचे आ गिरे, जिसमें मां-बेटे सहित तीन मजदूर दब गए थे.

सूचना पर पहुंची एनडीआरएफ की टीम रेस्क्यू ऑपरेशन जुट गई थी. 22 घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद एनडीआरएफ की टीम ने तीनों के शव को कुएं से निकाला. शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंपा जाएगा.

इन लोगों की हुई मौत
. शहजादी पति नन्हे खान (50 वर्ष), निवासी तुलसीपार बुधनी.
. वासिद पिता कल्लू खान (18 वर्ष), निवासी सुल्तानपुर, रायसेन.
. राशिद पिता नन्हे खान (18 वर्ष), निवासी तुलसीपार, बुधनी.

Latest News

Shavasana Benefits: दिनभर की थकान और तनाव से राहत देगा शवासन, जानें करने का सही तरीका और फायदे

शवासन योग की सबसे सरल विश्राम मुद्राओं में से एक है. आयुष मंत्रालय के अनुसार, इसका अभ्यास तनाव और चिंता कम करने, नींद बेहतर करने और शरीर को गहरी विश्रांति देने में मदद कर सकता है. जानें इसे करने का सही तरीका और सावधानियां.

More Articles Like This

Exit mobile version