हाईकोर्ट पहुंचा चिन्नास्वामी स्टेडियम भगदड़ मामला, आज होगी सुनवाई, 11 लोगों की हुई थी मौत

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

बेंगलुरु: बीते बुधवार की शाम बेंगलुरु में एम चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर भगदड़ मच गई थी. इस भगदड़ में 11 लोगों की हुई मौत के बाद अब इस मामले का कर्नाटक हाई कोर्ट ने स्वत: संज्ञान लिया है. इस मामले को लेकर कोर्ट आज 2.30 बजे सुनवाई करेगा.

आम आदमी पार्टी-कर्नाटक के युवा प्रदेश अध्यक्ष लोहित हनुमानपुरा ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें बेंगलुरु भगदड़ घटना के संबंध में कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ और एम चिन्नास्वामी स्टेडियम के सीईओ के खिलाफ FIR दर्ज करने का अनुरोध किया गया है.

इसके साथ ही सामाजिक कार्यकर्ता स्नेहमयी कृष्णा ने मुख्यमंत्री सिद्धारमैया, उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार, कर्नाटक राज्य क्रिकेट बोर्ड के पदाधिकारियों के खिलाफ लापरवाही के लिए भारतीय दंड संहिता की धारा 106 के तहत मामला दर्ज करने के लिए कब्बन पार्क पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है.

Latest News

Bangladesh: रहमान शासन में भी नहीं बदले हालात, छह महीनों में 44 अल्पसंख्यकों की मौत, 250 से ज्यादा घटनाएं

Dhaka: बांग्लादेश में सरकार जरूर बदली लेकिन अल्पसंख्यकों पर होने वाले हमलों में कोई कमी नहीं आई है. अल्पसंख्यक...

More Articles Like This

Exit mobile version