Crime In Bihar: गोली मारकर दो युवकों की हत्या, घटना की जांच में जुटी पुलिस

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Crime In Bihar: बिहार से सनसनीखेज खबर आ रही है. यहां मुजफ्फरपुर जिले में डबल मर्डर से इलाका दहल उठा. बताया जा रहा है कि बदमाशों ने गोली मारकर दो युवकों की हत्या कर दी है और शव को पोखरे के पास फेंक दिया. इस वारदात के इलाके में सनसनी फैल गई. जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस शवों को कब्जे में लेकर घटना की जांच-पड़ताल में जुटी है.

पोखर के समीप मिला दोनों युवकों का शव
जानकारी के अनुसार, मुजफ्फरपुर जिले के सरैया अनुमंडल क्षेत्र के पारु थाना क्षेत्र के मौजमा गांव में नथुआ पोखर के समीप दो युवकों का शव मिला. दोनों को गोली मारी गई है. घटना की जानकारी होते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ एकब हो गई.

मृतकों की हुई पहचान
मृतकों की पहचान जिले के पारू थाना क्षेत्र के मौजमा निवासी सूरजदास और उसी गांव के राजू दास के रूप में हुई है. दोनों आपस में रिश्तेदार हैं. ग्रामीणों की माने तो प्रेम-प्रसंग में हत्या की इस वारदात को अंजाम दिया गया है. फिलहाल, पुलिस घटना की जांच-पड़ताल में जुटी है.

एसडीपीओ सरैया कुमार चंदन ने बताया
इस संबंध में एसडीपीओ सरैया कुमार चंदन ने बताया कि थाना क्षेत्र में दो युवकों का शव मिला है. गोली मारकर उनकी हत्या की गई है. घटना के कारणों की जांच की जा रही है. FSL टीम को भी सूचना दी गई है. शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज गया है. जल्द ही इस हत्याकांड का पर्दाफाश कर दिया जाएगा.

Latest News

Aaj Ka Rashifal, 29 May 2026: आज इन राशियों को मिलेगा किस्मत का साथ, जानिए मेष से मीन तक कैसा रहेगा आपका दिन

Aaj Ka Rashifal, 29 May 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का...

More Articles Like This

Exit mobile version