Dehradun: देहरादून में हादसा, कबाड़ी की दुकान में धमाका, 8 घायल, तीन गंभीर

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Dehradun: राजधानी देहरादून से बड़ी खबर आ रही है. गुरुवार को यहां बड़ा हादसा हो गया. किद्दूवाला में एक कबाड़ी की दुकान में अचानक धमाका हो गया. इस धमाके में आठ लोग घायल हो गए. घायलों को अस्पताल ले जाया गया. तीन ही हालत नाजुक बनी हुई है.

हथौड़े से तोड़ने के दौरान फटा बम
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, किद्दूवाला के कुछ कबाड़ी रायपुर के मालदेवता स्थित आर्मी की फायरिंग रेंज में कूड़ा बीनते थे. बताया जा रहा है कि कूड़ा बीनने के दौरान किसी के हाथ इसी रेंज से बिना फायर हुआ बम लगा था. आज कबाड़ी की दुकान में इसी बम को हथौड़े तोड़कर अलग किया जा रहा था. इसी दौरान बम फट गया.

धमाके से युवक का एक हाथ हुआ अलग

इस संबंध में एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि रायपुर क्षेत्र में धमाके की सूचना मिली थी. घटनास्थल पर जांच की गई है. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उन्होंने बताया कि घायल युवकों में से एक युवक का हाथ अलग हो गया, जबकि तीन की हालत गंभीर बनी हुई है. जो बम फटा है, उसकी जांच की जा रही है.

Latest News

अंडमान-निकोबार आइलैंड: टूरिज्म फेस्टिवल की तैयारी शुरू, LG डॉ. दिनेश शर्मा ने की समीक्षा, मनाई वाल्मीकि जयंती

श्री विजया पुरम: अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह के उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा प्रशासनिक कार्यों, पर्यटन संवर्धन और सांस्कृतिक आयोजनों...

More Articles Like This

Exit mobile version