Dehradun Accident: देहरादून में खाई में गिरी रोडवेज बस, तीन लोगों की मौत, कई घायल

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Dehradun Bus Accident: देहरादून से भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है. यह आज सुबह रोडवेज की एक बस खाई में गिर गई. इस हादसे के बाद बस में सवार लोगों की चीख-पुकार मच गई. बताया जा रहा है कि इस दुर्घटना में जहां कई लोगों की मौत हो गई, वहीं कई घायल हैं. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और बचाव कार्य में जुट गई.

हिमाचल प्रदेश के नेरवा-चौपाल से पांवटा जा रही थी बस

मिली जानकारी के अनुसार, यह हादसा देहरादून के त्यूणी में मंगलवार की सुबह करीब 10 बजे हुआ. हिमाचल प्रदेश के नेरवा-चौपाल से पांवटा जा रही एचआरटीसी की बस हरिपुर क्वानू मीनस मार्ग पर क्वानू के पास अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई.

हादसे के बाद मची चीख-पुकार

हादसे के बाद बस में सवार लोगों में चीख-पुकार मच गई. जानकारी होते ही आसपास के लोग मौके पर पहुच गए. पुलिस को सूचना देने के बाद लोग बचाव कार्य में जुट गई. पुलिस प्रशासन व एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची. लोगों की मदद से बस में फंसे घायलों को बाहर निकाने में जुट गई.

बताया जा रहा है कि इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है और कई लोग घायल है. पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजवाया. पुलिस शवों को कब्जे में लेकर पहचान में जुटी है. इस घटना को लेकर अभी तक कोई आधिकारी बयान सामने नहीं है.

Latest News

अमेरिका में जाति विवाद : हिंदू अमेरिकन फाउंडेशन ने किया अदालत का रुख, सीआरडी पर लगाया ये आराेप

Caste Discrimination: हिंदू अमेरिकन फाउंडेशन (HAF) ने एक अमेरिकी अपीलीय अदालत का दरवाजा खटखटाया है. संगठन ने दलील...

More Articles Like This

Exit mobile version