बेवफा सनम की खौफनाक साजिश! कमरे पर बुलाया, रस्सी से गला घोंटा, कंबल में लपेटकर नाले में फेंकी लाश; 24 घंटे में खुला राज

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Muzaffarnagar Murder Case: मुजफ्फरनगर से सामने आई यह वारदात किसी को भी सिहरने पर मजबूर कर देगी. इसे खौफनाक इश्क कहें या रिश्ते का खौफनाक अंजाम, जहां एक महिला ने अपने नए प्रेमी के साथ मिलकर उस शख्स की हत्या कर दी, जिसके साथ वह बीते 12 सालों से रिश्ते में थी. पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए महज 24 घंटे के भीतर इस सनसनीखेज साजिश का खुलासा कर दिया और आरोपी महिला व उसके साथी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.

कैसे शुरू हुई मौत की कहानी?

मामला मुजफ्फरनगर के नई मंडी कोतवाली इलाके से जुड़ा है. रविवार को सरवट फाटक के पास एक नाले में कंबल में लिपटा एक अज्ञात शव बरामद हुआ. शव को जिस हालत में ठिकाने लगाया गया था, उससे साफ हो गया कि यह कोई दुर्घटना नहीं, बल्कि सुनियोजित हत्या का मामला है. पुलिस जांच में मृतक की पहचान पुरकाजी क्षेत्र के हरीनगर निवासी संजीव उर्फ जीवन के तौर पर हुई.

संजीव के परिवार वालों ने एक अहम सुराग दिया. उन्होंने बताया कि शनिवार दोपहर संजीव यह कहकर घर से निकला था कि वह अपनी एक महिला मित्र से मिलने जा रहा है. बस यही वो धागा था जिसे पकड़कर पुलिस कातिलों तक जा पहुंची. पुलिस की सुई जब संजीव की दोस्त सोनिया पर घूमी, तो शुरुआत में उसने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की. लेकिन जब सख्ती से पूछताछ हुई, तो सोनिया टूट गई और उसने जो सच उबला वो हैरान करने वाला था.

सोनिया और संजीव के बीच पिछले 12 सालों से प्रेम संबंध थे. इसी दौरान सोनिया की जिंदगी में सादिक नाम के एक युवक की एंट्री हुई, जो गोवा में सिलाई का काम करता था. जैसे-जैसे सोनिया और सादिक के बीच नजदीकियां बढ़ीं, वैसे-वैसे संजीव उनके रिश्ते में रुकावट बनने लगा. सादिक को संजीव की दखलअंदाजी नागवार गुजर रही थी और यहीं से संजीव को रास्ते से हटाने की साजिश रची गई.

घर बुलाकर उतारा मौत के घाट

सोनिया ने शनिवार शाम को एक सोची-समझी साजिश के तहत संजीव को अपने किराए के कमरे पर मिलने बुलाया. संजीव को अंदाजा भी नहीं था कि वह अपनी मौत के करीब जा रहा है. सादिक पहले से ही वहां कमरे में छिपा बैठा था. जैसे ही संजीव अंदर आया, दोनों ने मिलकर रस्सी से उसका गला घोंट दिया.

आरोपियों ने बेरहमी की सारी हदें पार करते हुए हत्या के बाद पहचान छिपाने के इरादे से शव को कंबल में लपेटा और पास के एक नाले में फेंक दिया. उन्हें लग रहा था कि वे आसानी से बच निकलेंगे, लेकिन कानून की पकड़ आखिरकार उन तक पहुंच ही गई.

पुलिस की मुस्तैदी और गिरफ्तारी

मुजफ्फरनगर के SSP संजय कुमार वर्मा के अनुसार, शव मिलने के महज 24 घंटे के भीतर पुलिस टीम ने तेजी से कार्रवाई करते हुए आरोपी सोनिया और सादिक को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त रस्सी भी बरामद कर ली है. दोनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 102 के तहत केस दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है.

यह भी पढ़े: लखनऊ में सियासी संग्राम: MLA डा. राजेश्वर सिंह के खिलाफ अजय राय की टिप्पणी पर भड़की BJP, सरोजनी नगर में विरोध प्रदर्शन

Latest News

‘डर से सामने नहीं आ रही PAK सेना!’, बलूच महिला ‘फिदायीन’ ने मरने से पहले दिया था LAST मैसेज

Islamabad: बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) ने अपने एक आत्मघाती महिला लड़ाके (फिदायीन) का वीडियो जारी किया हैए जिसने हमले...

More Articles Like This

Exit mobile version