Delhi Accident: बदरपुर में हादसा, कार-ट्रक की टक्कर, तीन की मौत, कई घायल

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

नई दिल्लीः नई दिल्ली से सड़क हादसे की खबर आ रही है. यहां शनिवार की देर रात दक्षिणी दिल्ली के बदरपुर फ्लाईओवर के निकट कार और ट्रक की टक्कर हो गई. इस दुर्घटना में जहां तीन लोगों की मौत हो गई, वहीं चार लोग घायल हो गए. सूचना पर पहुंची पुलिस शवों को कब्जे में लेकर घटना की जांच में जुट गई.

कार में सवार थे सात लोग
पुलिस के अनुसार, बदरपुर थाने को घटना की सूचना देर रात मिली. कार में सात लोग सवार थे, जिसमें तीन की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि कार चालक ने अपना नियंत्रण खो दिया. इस कारण विपरित दिशा से आ रहे ट्रक से उसकी टक्कर हो गई.

शादी समारोह से लौट रहे थे कार सवार
प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई कि कार सवार सभी शख्स फरीदाबाद से एक शादी समारोह से लौट रहे थे. मृतकों की पहचान ओखला के संजय कॉलोनी निवासी राज (21 वर्ष), संजू (38) और दिनेश (22 वर्ष) के रूप में हुई. घायलों को एम्स के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. घटना की जांच कर रही है.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version