Delhi Aurobindo College: दिल्ली में दिनदहाड़े रॉड से वार कर युवती का कत्ल

Must Read

नई दिल्लीः दिल्ली से एक सनसनीखेज वारदात की खबर आ रही है. यहां मालवीय नगर में दिनदहाड़े एक युवती पर रॉड से वार कर कत्ल कर दिया गया है. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया. मौके से रॉड भी बरामद किया. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.

यह वारदात अरबिंदो कॉलेज के पास हुई. आरोपित लड़की पर रॉड से हमला करने के बाद मौके से फरार हो गया. मृतक लड़की की उम्र लगभग 25 वर्ष बताई जा रही है. पुलिस ने बताया कि वह अपने दोस्त के साथ पार्क में आई थी.

लड़की के सिर से बह रहा था खून
पुलिस ने बताया कि शुक्रवार को दिन में करीब 12 बजे के आसपास जानकारी मिली थी कि अरबिंदो कॉलेज के पास विजय मंडल पार्क शिवालिक ए ब्लॉक पर एक लड़का एक लड़की को जान से मारकर भाग गया है. इस सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची. एक बेंच के नीचे लड़की का शव पड़ा था. सिर से खून बह रहा था. शव को कब्जे में लेने के साथ ही वहां पड़े रॉड को कब्जे में ले लिया.

कॉलेज की छात्रा थी मृतका
डीसीपी साउथ चंदन चौधरी ने बताया कि घटना पार्क के अंदर हुई है. मृतक लड़की कॉलेज की छात्रा है. इस पार्क में अक्सर कॉलेज के लड़के-लड़कियां आते रहते हैं. वह अपने किसी दोस्त के साथ पार्क में आई थी. लड़की के सिर पर चोट के निशान हैं। एक रॉड भी उसके शव के पास से मिली है. उन्होंने बताया कि आरोपित इरफान (28) को गिरफ्तार कर लिया गया है. नरगिस की हत्या करने वाला कोई और नहीं, उसका मौसेरा भाई है, जो उससे शादी करना चाहता था, लेकिन नरगिस के परिवार ने उनकी शादी से इनकार दिया था. इसके बाद लड़की ने उससे बात करना बंद कर दिया था, जिसके बाद आरोपित परेशान हो गया और लड़की के सिर पर लोहे की रॉड से हमला कर हत्या कर दी.

मौसेरी बहन हम मामले की जांच कर रहे हैं.

Latest News

PoK के पूर्व राष्ट्रपति राजा मोहम्मद जुलकरनैन खान का निधन, इस्लामाबाद में ली अंतिम सांस

Raja Mohammad Zulqarnain Khan Death: पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) के पूर्व राष्ट्रपति राजा मोहम्मद जुलकरनैन खान का...

More Articles Like This