दिल्ली ब्लास्ट: अमित शाह ने बुलाई हाई लेवल बैठक, केंद्रीय गृह सचिव, IB चीफ भी होंगे शामिल

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Red Fort Blast: बीते सोमवार की शाम राजधानी दिल्ली के लाल किले के पास एक कार में हुए तेज विस्फोट से दिल्ली दहल उठी. धमाके के बाद मौके पर चीख-पुकार के बीच लोगों में अफरा-तफरी मच गई. तेज धमाके से जहां 11 लोगों की मौत हो गई, वहीं 29 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिसमें पांच की हालत गंभीर बताई जा रही है. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मामले की समीक्षा के लिए हाई लेवल मीटिंग बुलाई है. आज सुबह 11 बजे सभी उच्च अधिकारियों को बैठक में उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं.

बैठक में केंद्रीय गृह सचिव, आईबी निदेशक, दिल्ली पुलिस कमिश्नर, एनआईए के डीजी सहित कई बड़े अधिकारी शामिल होंगे. बैठक की अध्यक्षता गृह मंत्री अमित शाह करेंगे. वहीं, जम्मू-कश्मीर के डीजीपी वर्चुअली इस बैठक में भाग लेंगे.

ब्लास्ट के पीछे आतंकी हमले का अंदेशा

लाल किले के पास हुए ब्लास्ट के पीछे आतंकी साजिश का अंदेशा जताया जा रहा है. दिल्ली पुलिस ने गैरकानूनी गतिविधियों (रोकथाम) अधिनियम (UAPA) के तहत मामला दर्ज करते हुए 4 संदिग्धों को भी हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. हालांकि, अभी तक हमले की असली वजह पर कोई औपचारिक बयान सामने नहीं आया है.

धमाके में 11 की मौत, 29 घायल

लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर एक के पास हुए धमाके में 11 लोगों की मौत हो गई और 29 घायल हैं. यह धमाका इतना भयानक था कि मेट्रो स्टेशन के बाहर लगे कांच भी चकनाचूर हो गए. कई गाड़ियां और आसपास मौजूद लोग भी इसकी जद में आ गए.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version