Delhi Blast: ATS ने डॉ. परवेज के भाई से पूछे ये सवाल, शोएब ने दिया ये बयान, कहा…

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

लखनऊ: बीते सोमवार की देर शाम जबरदस्त ब्लास्ट से दिल्ली दहल उठी थी. इस ब्लास्ट में जहां अब तक 13 लोगों की मौत हो चुकी हैं, वहीं कई लोगों का इलाज अस्पताल में चल रहा है. दिल्ली विस्फोट मामले में एटीएस की टीम ने डॉ. परवेज अहमद अंसारी के आईआईएम रोड स्थित घर पर छापेमारी की और तलाशी ली. एटीएस की टीम ने परवेज के पिता सईद अंसारी और उसके भाई मोहम्मद शोएब से पूछताछ की.

पीटीआई को दिए गए बयान में शोएब ने कहा कि मामले में तलाशी ली गई थी और सामान्य सवाल पूछे गए. एटीएस की तरफ से कोई भी सख्ती और कड़ाई नहीं की गई. जैसे आप लोग (मीडिया के लोग) सामान्य सवाल पूछ रहे हैं, वैसे ही तलाशी के दौरान भी पूछा गया. मेरे पिता से भी पूछताछ हुई, लेकिन किसी भी तरह का बयान देने के लिए दबाव नहीं बनाया गया. उन्होंने सामान्य तरह से सवाल पूछे. दिल्ली धमाकों में नाम आने पर शोएब ने कहा कि मुझे तो विश्वास ही नहीं हो रहा है कि ऐसा कुछ हो सकता है. मुझे अब भी विश्वास नहीं हो रहा है.

पूछताछ में मुजम्मिल ने लिया था डॉ. शाहीन का नाम

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, डॉ. मुजम्मिल के पास मिली कार से एके 47 बरामद हुई थी. पूछताछ में मुजम्मिल ने डॉ. शाहीन का नाम लिया था. इसके बाद शाहीन को गिरफ्तार किया गया. छानबीन में सामने आया कि शाहीन अपने भाई डॉ. परवेज के संपर्क में थी. इसके बाद मंगलवार की सुबह करीब 8 बजे एटीएस और जम्मू-कश्मीर पुलिस परवेज के आईआईएम रोड स्थित मकान पर पहुंची. घर पर ताला लगा था, जिसे तोड़कर टीम अंदर दाखिल हुई. एटीएस को परवेज के घर से एक लैपटॉप मिला है.

Latest News

Jordan Church Attack: अंतिम संस्कार के दौरान चर्च में हमला, 9 लोगों की मौत, दर्जनों घायल, तीन संदिग्ध अरेस्ट

Jordan Church Attack: जॉर्डन में एक ग्रीक ऑर्थोडॉक्स चर्च पर हुए हमले के सिलसिले में सुरक्षा बलों ने सोमवार...

More Articles Like This

Exit mobile version