Delhi crime: काला जठेडी गैंग के 6 सदस्य दिल्ली पुलिस के फंदे में, कई अवैध पिस्टल बरामद

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Delhi crime: अवैध हथियारों के नेटवर्क को पूरी तरह से तोड़ने की कोशिश में दिल्ली पुलिस जुटी हुई है. इसी क्रम में बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने काला जठेडी गैंग के छह सदस्यों को गिरफ्तार किया है.

पुलिस ने गिरफ्तार लोगों के  पास से छह पिस्तौल और 13 जिंदा कारतूस बरामद किया हैं. गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान सहदेव उर्फ देव, साहिल, रोहित, सत्यानारायण, राज राहुल और रविंदर के रूप में हुई है.

क्राइम ब्रांच के डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस हर्ष इंडोरा ने बताया

क्राइम ब्रांच के डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस (डीसीपी) हर्ष इंडोरा ने बताया कि पूछताछ के दौरान मुख्य आरोपी सहदेव ने खुलासा किया कि वह अलीगढ़ से अवैध हथियार लाकर गैंग के सदस्यों को उनकी मांग पर सप्लाई करता था. सहदेव के इशारे पर गैंग के अन्य सदस्यों को भी गिरफ्तार किया गया.

डीसीपी इंडोरा ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी रोहित और उसके साथी यूपी के रास्ते दिल्ली आ रहे हैं. इसके बाद पुलिस ने नोएडा-दिल्ली बॉर्डर पर उनकी गाड़ी को रोका और सभी आरोपियों को हिरासत में ले लिया. यह इस क्षेत्र में अवैध हथियार सप्लायर्स के खिलाफ दूसरी बड़ी कार्रवाई है. अवैध हथियार तस्करी के खिलाफ आगे भी अभियान जारी रहेगा.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version