Delhi Crime: दिल्ली के साकेत कोर्ट में दो कैदियों के बीच झड़प, एक की मौत

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Delhi Crime: दिल्ली से ससनीखेज खबर सामने आई है. यहां साकेत कोर्ट में चौंकाने वाली घटना हुई है. यहां दो कैदियों के बीच झड़प हो गई है, जिसमें एक कैदी की मौत हो गई. इस घटना के पीछे पुरानी दुश्मनी की बात सामने आ रही है.

जानकारी के अनुसार, गुरुवार की सुबह जेल से  पेशी के लिए कैदियों को कोर्ट के लॉकअप में लाया गया था. इसी दौरान दो कैदियों के बीच झड़प हो गई, जिसमें अमन नाम का कैदी गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे तत्काल इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन यहां उसकी मौत हो गई.

घटना को लेकर पुलिस ने क्या बताया ?

घटना के संबंध में जानकारी देते हुए दिल्ली पुलिस ने कहा है कि साकेत कोर्ट के लॉकअप के अंदर दो अन्य कैदियों ने अमन नामक कैदी की हत्या कर दी है. वे तिहाड़ जेल नंबर 8 में बंद थे और उन्हें अदालत की कार्यवाही के लिए साकेत कोर्ट लाया गया था. पुलिस ने बताया कि जितेंद्र और जयदेव ने मिलकर अमन पर हमला किया था. अमन और जितेंद्र के बीच पुरानी दुश्मनी की बात भी सामने आई है.

Latest News

Dussehra Wishes: अधर्म पर धर्म की विजय…, इन संदेशों के साथ प्रियजनों को दें दशहरा की शुभकामनाएं

Dussehra Wishes: देशभर में दशहरा का त्यौहार की बड़ी धूम रहती है. इस पर्व को बुराई पर अच्छाई की...

More Articles Like This

Exit mobile version