Delhi Fire: सफदरजंग अस्पताल की पुरानी इमरजेंसी में लगी आग, 70 मरीजों को बचाया गया

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

दक्षिणी दिल्लीः दिल्ली से भीषण आग की खबर आ रही है. मंगलवार को सफदरजंग अस्पताल की पुरानी इमरजेंसी में भीषण आग लग गई. सूचना मिलते ही दमकल की दस गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने में जुट गई.

बताया जा रहा है कि रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान जेसीबी से पूरी बि‍ल्डिंग के शीशे तोड़कर अंदर फंसे करीब 70 मरीजों और तीन नर्स को बाहर निकाला गया. यहां पर सिर्फ कुत्ते के काटने वाले मरीजों को इंजेक्शन लगता है.

बताया जा रहा है कि आग पर करीब-करीब काबू पा लिया गया है. आग लगने का प्राथमिक कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है. संयोग अच्छा रहा है कि आग की इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. फायरकर्मी आग पर पूरी तरह से काबू पाने में जुटे हुए हैं.

Latest News

‘इटली बॉर्डर बंद कर दूंगी’ स्पेन पर भड़कीं जॉर्जिया मेलोनी, शेंगेन समझौता खत्म करने की दी धमकी

Giorgia Meloni: स्पेन के शहर स्यूटा में अचानक मोरक्को से हजारों प्रवासियों के अवैध रूप से पहुंचने से पूरे...

More Articles Like This

Exit mobile version