PAK हमले में पूरा अफगानी परिवार खत्म, जिंदा बचा 6 साल का मासूम, बार-बार पूछता है मां कहां हैं..?

Kabul: पाकिस्तान द्वारा की गई एयरस्ट्राइक में अफगानिस्तान के बेहसूद ज़िले में एक ही परिवार के लगभग सभी सदस्यों की मौत हो गई थी. इस हमले में केवल एक छोटा बच्चा किसी तरह जीवित बचा है, जो लगातार अपनी मां और भाई-बहनों को पुकार रहा है. वीडियो में बच्चे की सिसकियां, उसके कांपते शब्द किसी भी आधिकारिक बयान से अधिक तीखी गवाही बनकर उभरे हैं.

गोलाबारी में मारे गए अधिकांश सदस्य

अफगानिस्तान के पूर्वी प्रांत Nangarhar Province के बेहसूद ज़िले से सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो ने झकझोर दिया है. सीमा-पार गोलाबारी में एक ही परिवार के अधिकांश सदस्य मारे गए. पाकिस्तान के हमले में घर के भीतर मौजूद माता-पिता, भाई-बहन और अन्य परिजन मारे गए. एक छोटा बच्चा किसी तरह जीवित बच गया. लेकिन उसकी दुनिया उजड़ चुकी है.

मुझे मेरी मां के पास ले चलो..

हालांकि वीडियो को लेकर किए जा रहे दावों की अभी तक किसी स्वतंत्र अंतरराष्ट्रीय एजेंसी द्वारा औपचारिक पुष्टि नहीं की गई है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बच्चा बार-बार रोते हुए पूछता है कि मुझे मेरी मां के पास ले चलो..,मेरी बहन…, मेरे भाई..! गांव वाले उसे दिलासा देने के लिए कहते हैं कि उसके परिजन अस्पताल में हैं. वे जानते हैं कि सच्चाई कहीं अधिक भयावह है लेकिन एक मासूम दिल पर वह बोझ डालने की हिम्मत किसी में नहीं.

निष्पक्ष और पारदर्शी जांच की मांग

स्थानीय स्तर पर इस एयरस्ट्राइक को पाकिस्तान की ओर से की गई सैन्य कार्रवाई को जिम्मेदार बताया जा रहा है. मानवाधिकार संगठनों और क्षेत्रीय पर्यवेक्षकों ने निष्पक्ष और पारदर्शी जांच की मांग उठाई है. अंतरराष्ट्रीय मानवीय कानून के तहत नागरिकों की सुरक्षा सर्वोपरि मानी जाती है. अफगान-पाक सीमा क्षेत्र लंबे समय से तनाव का केंद्र रहा है. समय-समय पर सीमा पार गोलाबारी और सैन्य कार्रवाइयों की खबरें आती रही हैं.

इसे भी पढ़ें. ‘अगर मैं नहीं होता तो पाक PM मर जाते…’, आखिर ट्रंप ने किससे बचाई शहबाज शरीफ की जान

Latest News

18 July 2026 Ka Panchang: शनिवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Aaj Ka Panchang 18 July 2026: अगर आप 18 जुलाई 2026, शनिवार को पूजा-पाठ, व्रत, नया कार्य, खरीदारी, यात्रा...

More Articles Like This

Exit mobile version