Delhi Fire: बिल्डिंग में लगी भीषण आग, कूदने से पिता सहित दो बच्चों की मौत

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Delhi Fire: दिल्ली से बड़ी खबर सामने आई है. यहां मंगलवार की सुबह द्वारका सेक्टर-13 में एक बिल्डिंग की सातवीं मंजिल पर अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई. आग इतनी भयंकर थी कि कई लोग आनन-फानन में बिल्डिंग से नीचे कूद गए. बताया जा रहा है कि बिल्डिंग से कूदने से पिता सहित दो बच्चों की मौत हो गई.

बताया जा रहा है कि द्वारका सेक्टर-13 में एक बिल्डिंग की सातवीं मंजिल भीषण लग गई. आग लगते ही बिल्डिंग में मौजूद लोगों मे अफरा-तफरा मच गई. जान बचाने की नियत से नीचे कूदने से पिता और उसके दो बच्चों की मौत हो गई, जबकि कुछ लोगों के बिल्डिंग में फंसे होन की आशंका है.

सूचना मिलते मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियां

बताया गया कि आज सुबह करीब 10 बजे फायर ब्रिगेड की टीम को एमआरवी स्कूल के पास एक बिल्डिंग की सातवीं मंजिल पर आग लगने की सूचना मिली. इस सूचना पर फायर ब्रिगेड की आठ गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गई.

डीएफएस के एक अधिकारी ने बताया

फिलहाल, आग बुझाने की कोशिश की जा रही है.  उधर, डीएफएस के एक अधिकारी ने बताया कि फिलहाल फायरकर्मी आग बुझाने में जुटे हैं. आग लगने का कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है.

Latest News

20 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

20 October 2026 Ka Panchang:  20 अक्टूबर 2026, मंगलवार को आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है....

More Articles Like This

Exit mobile version