Delhi Fire: दिल्ली पुलिस के पिट में लगी भीषण आग, 85 कार और सैकड़ों स्कूटी-बाइकें खाक

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Delhi Fire: गर्मी का मौसम शुरु होते ही राजधानी दिल्ली में आग लगने की घटनाएं भी होने लगी है. नेहरू प्लेस स्थित पिट में आग की घटना के बाद वजीराबाद के पास दिल्ली पुलिस के पिट में आग की घटना हुई है. इस घटना में बड़ी संख्या में गाड़ियां जलकर खाक हो गई. फायर कंट्रोल रूम को 4:30 बजे के आसपास आग लगने की सूचना मिली थी. सूचना पर अलग-अलग फायर स्टेशन से आग बुझाने वाली सात गाड़ियां पहुंची और दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया.

इस संबंध में फायर डायरेक्टर अतुल गर्ग ने बताया कि आग बुझाने के बाद फिर कर्मियों की टीम ने लगातार कूलिंग का काम किया. जिससे कि दोबारा आग ना भड़क सके. स्टेशन ऑफीसर मनोज त्यागी की टीम ने आग को सुबह साढ़े छह बजे के आसपास बुझाया. पूरी तरह कूलिंग करने के बाद फायर की गाड़ियां मौके से लौटी.

उन्होंने बताया कि आग की जद में आकर 345 गाड़ियां जल गई, जिनमें 260 स्कूटी और बाइक बाकी 85 कार शामिल है. राहत की बात यह रही कि इस दुर्घटना में कोई हताहत या घायल नहीं हुआ. दो दिन पहले नेहरू प्लेस स्थित पिट में आग लग गई थी. इसमें 200 से ज्यादा गाड़ियां जलकर खाक हो गई थी.

Latest News

Aaj Ka Rashifal: आज मंगलवार को इन 4 राशियों पर बरसेगी बजरंगबली की कृपा, पढ़ें अपना राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 27 October 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This

Exit mobile version