Delhi: मकान में लगी आग, दो लोगों की मौत, दो बच्चों को बचाया गया

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Delhi News: पूर्वी दिल्ली से अगलगी की खबर आ रही है. यहां आज सुबह भोलानाथ इलाके में एक मकान की तीसरी और चौथी मंजिल पर आग लग गई. आग की इस घटना में दो लोगों की मौत हो गई. फायरकर्मियों ने दो बच्चों को बचा लिया.

मकान के तीसरी और चौथी मंजिल पर लगी आग
बताया जा रहा है कि शुक्रवार की सुबह करीब साढ़े 5 बजे भोलानाथ इलाके में अज्ञात कारणों से एक मकान की तीसरी और चौथी मंजिल पर आग लग गई. लोगों ने तत्काल घटना की जानकारी फायर ब्रिगेड को दी.

कुछ ही देर में फायर की छह गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंच गई. फायरकर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद दो बच्चों को बचा लिया, जबकि आग की जद में आने से दो लोगों की मौत हो गई. खबर लिखे जाने तक मृतकों की पहचान नहीं हो सकी थी और पुलिस पहचान करने में जुटी थी.

Latest News

20 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

20 October 2026 Ka Panchang:  20 अक्टूबर 2026, मंगलवार को आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है....

More Articles Like This

Exit mobile version