Delhi: छतरपुर मेट्रो स्टेशन के पास बदमाशों ने कार पर बरसाई गोलियां, व्यक्ति घायल

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Delhi: दिल्ली से सनसनीखेज खबर सामने आई है. यहां आज दोपहर मेहरौली-गुरुग्राम रोड पर छतरपुर मेट्रो स्टेशन के पास अज्ञात हमलावरों ने एक फॉरच्यूनर कार में सवार व्यक्ति पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाई. इस हमले में व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने तत्काल घायल व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया और घटना की जांच में जुट गई.

पुलिस के मुताबिक, हमलावरों ने दोपहर करीब एक बजे लगभग पांच राउंड फायरिंग की. पुलिस के अनुसार, महरौली के पास गोलीबारी की घटना की सूचना मिली थी. प्राथमिक जांच में पता चला है कि पीड़ित अरुण लोहिया निवासी आया नगर, जो अपनी कार में था, उसे गोली लगी है. यह आपसी रंजिश का मामला लग रहा है, जिसमें आरोपी पीड़ित को जानते हैं और उसी गांव के निवासी हैं. दोनों पक्षों के बीच पहले भी कई मामले दर्ज हैं. मामला दर्ज कर जांच-पड़ताल की जा रही है.

Latest News

Delhi Excise Department Revenue. शराब से दिल्ली सरकार की कमाई में बड़ा उछाल, पहली तिमाही में 1,038 करोड़ रुपये का राजस्व

दिल्ली सरकार के आबकारी विभाग ने अप्रैल-जून 2026 के दौरान शराब पर टैक्स से 1,038 करोड़ रुपये की कमाई की है. रेवेन्यू में 17% की बढ़ोतरी के पीछे शराब के ज्यादा ब्रांड्स और नई आबकारी व्यवस्था को बड़ी वजह माना जा रहा है.

More Articles Like This

Exit mobile version