Delhi: एयरपोर्ट पर 10 करोड़ से ज्यादा विदेशी मुद्रा बरामद, तीन गिरफ्तार

नई दिल्लीः एयरपोर्ट पर विदेशी मुद्रा की सबसे बड़ी बरामदगी हुई है. आईजीआई एयरपोर्ट, टर्मिनल-3 पर सीमा शुल्क विभाग के अधिकारियों ने तीन तजाकिस्तानी नागरिकों से 10 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की विदेशी मुद्रा जब्त की हैं. यात्रियों के खिलाफ विदेशी मुद्रा की तस्करी का केस दर्ज किया है.

इस संबंध में अधिकारियों ने बताया कि यात्रियों के सामान की विस्तृत जांच और व्यक्तिगत तलाशी के दौरान उनके पास से 10.06 रुपये के बराबर विदेशी मुद्रा (7,20,000 अमेरिकी डॉलर और 4,66,200 यूरो) बरामद हुई है. बरामद विदेशी मुद्रा को सीमा शुल्क अधिनियम 1962 की धारा 110 के तहत जब्त कर लिया गया है. इसके साथ ही आगे की जांच की जा रही है.

Latest News

अंडमान-निकोबार आइलैंड: टूरिज्म फेस्टिवल की तैयारी शुरू, LG डॉ. दिनेश शर्मा ने की समीक्षा, मनाई वाल्मीकि जयंती

श्री विजया पुरम: अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह के उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा प्रशासनिक कार्यों, पर्यटन संवर्धन और सांस्कृतिक आयोजनों...

More Articles Like This

Exit mobile version