Delhi Murder: पत्नी-बेटी की हत्या कर शख्स फंदे से झूला ?, जांच में जुटी पुलिस

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Delhi Murder: दिल्ली से सनसनीखेज खबर सामने आ रही है. यहां पश्चिमी दिल्ली के निहाल विहार इलाके में एक घर से तीन शव मिले है. इसकी जानकारी होते ही इलाके के लोगों में हड़कंप मच गया. एक व्यक्ति जहां पंखे से लटकता मिला, वहीं एक महिला और एक बच्ची का शव बिस्तर पर खून से लथपथ पड़ा मिला. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई.

सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक की टीम मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल में जुट गई. विस्तृत जांच की जा रही है. पुलिस ने बताया कि अजय हलवाई का काम करता था. उसका एक बेटा कुशल (22 वर्ष) है और वह पेशे से इलेक्ट्रिशियन है. घटना के वक्त वह घर पर मौजूद नहीं था. जब वह घर आया, तब उसने तीनों का शव देखा.

पुलिस के अनुसार
पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि शख्स अजय ने पहले अपनी पत्नी और बेटी की किसी धारदार हथियार से हत्या कर दी होगी, फिर बाद में उसने पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली. पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान अजय (42 वर्ष), उसकी पत्नी टीना (38 वर्ष) और उनकी चार वर्षीय बेटी वर्षा के रूप में हुई है. शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. जांच की जा रही है.

Latest News

अंडमान-निकोबार आइलैंड: टूरिज्म फेस्टिवल की तैयारी शुरू, LG डॉ. दिनेश शर्मा ने की समीक्षा, मनाई वाल्मीकि जयंती

श्री विजया पुरम: अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह के उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा प्रशासनिक कार्यों, पर्यटन संवर्धन और सांस्कृतिक आयोजनों...

More Articles Like This

Exit mobile version