दिल्ली: पुलिस ने 66 बांग्लादेशी नागरिकों को किया गिरफ्तार, अवैध रूप से रह रहे थे

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

बाहरी दिल्ली: पुलिस ने वजीरपुर और नई सब्जी मंडी क्षेत्र में अवैध रूप से रह रहे 11 परिवारों के 66 बांग्लादेशी नागरिक को गिरफ्तार किया है. यह कार्रवाई उत्तर-पश्चिमी जिले की फॉरेनर सेल की टीम ने की है.

मालूम हो कि उत्तर-पश्चिमी जिला पुलिस ने क्षेत्र में रह रहे इन बांग्लादेशी नागरिकों की पहचान एवं गिरफ्तारी के लिए एक विशेष अभियान चलाया है. इस अभियान को निरीक्षक विपिन कुमार (फॉरेनर सेल) एवं रंजीव कुमार, एसीपी/फॉरेनर सेल के नेतृत्व में चलाया गया. उप निरीक्षक सपन, उप निरीक्षक श्यामबीर, सहायक उप निरीक्षक विनय की टीम बनाई गई.

इस अभियान में 6 जून 2025 को भरत नगर, नई सब्जी मंडी एवं महेंद्र पार्क चौकी क्षेत्रों में अवैध रूप से रह रहे 66 बांग्लादेशी नागरिकों को हिरासत में लिया गया. यह कार्रवाई विशेष खुफिया इनपुट के आधार पर की गई थी, जिसमें इन क्षेत्रों में अवैध प्रवासियों की मौजूदगी की पुष्टि हुई थी. उत्तर-पश्चिमी जिले की विदेशी शाखा द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए विशेष टीमों का गठन किया गया और 06 जून को समन्वित अभियान प्रारंभ किया गया.

हरियाणा से आकर दिल्ली में बसे थे ये बांग्लादेशी

सूचना के मुताबिक, ये 11 परिवार हाल ही में हरियाणा से आकर दिल्ली में रहने लगे थे, जहां पुलिस की कार्रवाई के चलते उन्होंने दिल्ली में घनी आबादी वाले इलाकों में शरण ली.  प्रारंभिक जांच में यह सामने आया कि ये सभी परिवार पहले गांव तैन, नूंह (पूर्व में मेवात), हरियाणा के भट्टों में श्रमिक के रूप में कार्यरत थे. दिल्ली आगमन के पश्चात उन्होंने निगरानी से बचने के लिए दो समूहों में बंटकर अलग-अलग क्षेत्रों में रहने लगे.

Latest News

27 August 2026 Ka Panchang: गुरुवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

27 अगस्त 2026 को चतुर्दशी तिथि सुबह 9:09 बजे तक रहेगी, इसके बाद पूर्णिमा शुरू होगी. आज व्रतादि की पूर्णिमा है और पंचक की शुरुआत भी हो रही है. जानें आज का पूरा पंचांग.

More Articles Like This

Exit mobile version