दिल्लीः गड्ढे में भरा बारिश का पानी बना काल, डूबने से दो मासूम बच्चों की मौत

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Delhi Children Drown: दिल्ली से दुखद खबर सामने आई है. यहां बाहरी दिल्ली नरेला इलाके में बारिश के पानी से भरे गड्ढे में डूबने से दो मासूम बच्चों सांसे थम गई. यह हादसा बृहस्पतिवार को 100 फुटा, डीडीए फ्लैट्स इलाके में हुआ. मृतकों की उम्र नौ और 11 वर्ष बताई जा रही है. दोनों बच्चे बवाना इलाके के रहने वाले थे.

पुलिस के मुताबिक

पुलिस के मुताबिक, प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों बच्चे बारिश के पानी से भरे गड्ढे के पास खेलने के लिए गए थे. इसी दौरान वे किसी कारणवश वे पानी में चले गए और डूब गए. आसपास मौजूद लोगों को घटना की जानकारी होने पर उन्हें बाहर निकालने का प्रयास किया गया.

सूचना मिलने पर पुलिसकर्मी भी मौके पर पहुंचे. दोनों बच्चों को तत्काल सत्यवादी राजा हरिश्चंद्र अस्पताल (एसआरएचसी), नरेला ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया.

पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है. प्रारंभिक जांच के आधार पर हादसे के कारणों की पड़ताल की जा रही है. पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि बच्चे गड्ढे तक कैसे पहुंचे और उस समय उनके साथ कोई बड़ा व्यक्ति मौजूद था या नहीं.

Latest News

‘भाजपा को जिताने के लिए भी वोट दें मुस्लिम बंधु’, यूपी में तिरंगा यात्रा के दौरान डॉ. दिनेश शर्मा ने किया आह्वान

लखनऊ/अंबेडकरनगर: उत्तर प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद डॉ. दिनेश शर्मा ने मुस्लिम समुदाय से एक बड़ी और...

More Articles Like This

Exit mobile version