दिल्लीः पुलिस के हत्थे चढ़े लॉरेंस बिश्नोई गैंग के तीन शूटर, बड़ी वारदात की फिराक में थे

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Lawrence Bishnoi Gang: रोहिणी जिला स्पेशल स्टाफ टीम ने बाहरी दिल्ली में बड़ी कार्रवाई करते हुए लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से जुड़े तीन शूटरों को अरेस्ट किया है. इनमें से दो आजमगढ़ और एक दिल्ली का रहने वाला बताया गया है.

पुलिस के मुताबिक

पुलिस के मुताबिक, पकड़े गए तीनों शूटर दिल्ली में एक बड़ी वारदात को अंजाम देने की तैयारी में जुटे थे और टारगेट किलिंग की साजिश रच रहे थे, लेकिन इसी दौरान रोहिणी जिला पुलिस को उनके मूवमेंट के बारे में जानकारी मिली और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया.

पुलिस का दावा है कि इन शूटरों की गतिविधियों के बारे में खुफिया सूचना मिली थी और इसके बाद स्पेशल स्टाफ ने उन्हें ट्रैक करना शुरू कर दिया. फिर बाद में निगरानी और तकनीकी जांच के आधार पर तीनों को दबोच लिया गया.

पुलिस ने बताया कि इन शूटर्स को विदेश में बैठे नेटवर्क के जरिए जानकारी मिल रही थी, जिसके बाद इन्हें वारदात को अंजाम देना था. गिरफ्तार शूटर दिल्ली में हुई कई आपराधिक घटनाओं में वांटेड थे.

यह भी पता चला है कि वे पहले कई आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं, इनमें हत्या और फायरिंग की घटना आदि शामिल है. शूटरों से पूछताछ करते हुए आगे की कार्रवाई का जा रही है.

Latest News

अंडमान-निकोबार आइलैंड: टूरिज्म फेस्टिवल की तैयारी शुरू, LG डॉ. दिनेश शर्मा ने की समीक्षा, मनाई वाल्मीकि जयंती

श्री विजया पुरम: अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह के उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा प्रशासनिक कार्यों, पर्यटन संवर्धन और सांस्कृतिक आयोजनों...

More Articles Like This

Exit mobile version