Deoria Crime: बाइक सवार बदमाशों ने युवक को बाहर बुलाया, मारी गोली, हुए फरार

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Deoria Crime: यूपी के देवरिया जिले से सनसनीखेज वारदात की खबर आ रही है. यहां सदर कोतवाली के चिंतामनचक गांव में बेखौफ बाइक सवार बदमाशों ने दरवाजे पर चढ़कर एक व्यक्ति को गोली मार दी. गोली उसके गले में लगी. वारदात के बाद हमलावर फायरिंग करते हुए फरार हो गए. घायल को अस्पताल लाया गया. घटना की सूचना मिलने पर एएसपी दीपेंद्र कुमार और कोतवाल मेडिकल कॉलेज पहुंचे और घटना की जानकारी ली.

फायरिंग करते हुए फरार हुए बदमाश
जानकारी के अनुसार, चिंतामनचक गांव निवासी रोहित यादव (22) शनिवार की सुबह घर पर मौजूद था. इसी दौरान करीब साढ़े 11 बजे बाइक सवार तीन युवक घर के दरवाजे पर पहुंचे और रोहित को आवाज लगाई. उसकी मां घर से निकली तो रोहित को बदमाश बुलाए, बाहर आते ही बदमाशों ने रोहित को लक्ष्य कर फायरिंग कर दी, उसके गले में गोली लगी. वारदात के बाद बदमाश फायरिंग करते हुए फरार हो गए.

एएसपी ने घायल से ली घटना की जानकारी
घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई. तत्काल घायल को मेडिकल कालेज लाया गया. सूचना पर एएसपी और कोतवाल भी मेडिकल कालेज पहुंच गए. घायल युवक ने पुलिस को एक हिस्ट्रीशीटर सहित तीनों बदमाशों का नाम बताया है. इस संबंध में एएसपी दीपेंद्र कुमार चौधरी ने बताया कि प्रथम दृष्टया घटना का कारण आपसी रंजिश प्रतीत हो रहा है. जांच की जा रही है. जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

Latest News

LPG Rate Today, 26 June: कमर्शियल LPG उपभोक्ताओं को बड़ी राहत, सरकार ने हटाईं सभी पाबंदियां, जानें आपके शहर में गैस सिलेंडर के ताजा...

LPG Rate Today 26 June 2026. सरकार ने 19 किलो कमर्शियल LPG सिलेंडरों की सप्लाई पर लगी सभी पाबंदियां हटा दी हैं. जानें दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, पटना समेत प्रमुख शहरों में घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडर के ताजा रेट.

More Articles Like This

Exit mobile version