Deoria News: बाइक सवारों ने दो युवतियों पर फेंका तेजाब, एक की हालत नाजुक

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Deoria News: देवरिया जिले से सनसनीखेज खबर आ रही है. यहां गौरीबाजार थाना क्षेत्र के देवगांव के समीप बाइक सवारों ने दो युवतियों के ऊपर तेजाब फेंक दिया. जिससे दोनों झुलस गई. यह वारदात तब हुई, जब साइकिल से दोनों युवतियां अस्पताल जा रही थी. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों युवतियों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया. एक युवती की हालत गंभीर बनी हुई है.

साइकिल से अस्पताल जा रही थी युवतियां
जानकारी के अनुसार, गौरीबाजार थाना के ग्राम देवगांव की रहने वाली निशा और पृजा गौरीबाजार के गोरखपुर रोड स्थित एक अस्पताल में काम करती हैं. दोनों गुरुवार को साइकिल से अस्पताल कार्य करने के लिए जा रही थी. इसी दौरान गांव के समीप गौरीबाजार-हाटा मार्ग पर मोड़ के समीप पहुंची थी कि बाइक सवार युवक आए और बाटल निकालकर दोनों के ऊपर तेजाब फेंक दिया, जिससे दोनों झुलस गई.

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस
तेजाब फेंकते ही युवतियां शोर मचाने लगी. उनकी आवास सुनकर आसपास मौजूद लोग मौके की तरफ दौड़ पड़े. लोगों ने बाइक सवारों का पीछा करने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली, वह फरार हो गए. युवतियों के ऊपर तेजाब फेंकने की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में खलबली मच गई. तत्काल मौके पर पुलिस पहुंची और दोनों को अस्पताल पहुंचाया. जहां एक युवती की हालत नाजुक बनी हुई है.

थानाध्यक्ष गौरीबाजार दिनेश मिश्र ने बताया
युवती भी बाइक सवारों के पहचानने से इंकार कर रही हैं. सूचना मिलने पर एसपी संकल्प शर्मा सहित अन्य अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और घटना की जानकारी लेते हुए संबंधितों को आवश्यक निर्देश दिया. इस संबंध में थानाध्यक्ष गौरीबाजार दिनेश मिश्र ने बताया कि जांच की जा रही है. सीसी फुटेज खंगाले जा रहे हैं. जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की जाएगी.

Latest News

पाकिस्तानः आतंकियों ने गोली मारकर की दो पुलिसकर्मियों की हत्या, पोलियो रोधी टीम की सुरक्षा में थे तैनात

Crime in Pakistan: पाकिस्तान से सनसनीखेज खबर सामने आई है. मंगलवार को उत्तर-पश्चिमी हिस्से में घर-घर जाकर टीकाकरण अभियान...

More Articles Like This

Exit mobile version