पाकिस्तान में आसमानी आफतः बच्चों सहित 12 लोगों की मौत, 18 घायल, पानी में गिर गए कई मकान

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Flood in Pakistan: पाकिस्तान में आफत की बारिश हुई है, जिससे लोगों का जीवन बे-पटरी हो गया है. खैबर पख्तूनख्वा में बारिश और बाढ़ से अब तक 12 लोगों की मौत का मामला सामने आया है. अलग-अलग घटनाओं में 18 लोग घायल बताए जा रहे हैं और घटनाओं में 14 मकान क्षतिग्रस्त हो गए हैं. फिलहाल, मौसम विभाग की तरफ से और अधिक बारिश होने का अनुमान जताया गया है. इसके अलावा मौसम विभाग ने स्थानीय लोगों को सावधानी बरतने और घरों से बाहर न निकलने की सलाह दी है.

मृतकों में पांच बच्चे भी शामिल

मंगलवार को अधिकारियों ने बताया कि पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिमी खैबर पख्तूनख्वा में अचानक भारी बारिश और बाढ़ के कारण हालात बेकाबू हो गए. इस दौरान अलग-अलग घटनाओं में कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई और 18 लोग घायल हो गए. मरने वालों में पांच बच्चे भी शामिल हैं.

प्रांतीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (PDMA) की रिपोर्ट के मुताबिक, ये मौतें घरों की छतें और दीवारें गिरने तथा लोगों के अचानक आई बाढ़ में बह जाने के कारण हुईं. मरने वालों में 6 पुरुष, 5 बच्चे और 1 महिला शामिल हैं. वहीं घायलों में 8 पुरुष, 2 महिलाएं और 8 बच्चे शामिल हैं.

क्षतिग्रस्त हुए 14 मकान

जानकारी के अनुसार, ये घटनाएं पेशावर, खैबर, मरदान, बुनेर, बाजौर, लोअर चित्राल, एबटाबाद, मानसेहरा, तोरघर और कुर्रम जिलों से सामने आईं है. PDMA के मुताबिक, भारी बारिश और अचानक आई बाढ़ के कारण 14 घर क्षतिग्रस्त हुए. इनमें से एक घर पूरी तरह नष्ट हो गया, जबकि अन्य को आंशिक नुकसान पहुंचा. PDMA, रेस्क्यू 1122, जिला प्रशासन और अन्य संबंधित विभाग राहत और बचाव कार्यों में जुटे हुए थे. PDMA के महानिदेशक ने जिला प्रशासन को निर्देश दिया है कि प्रभावित परिवारों को तत्काल राहत सामग्री उपलब्ध कराई जाए.

क्या है मौसम का अपडेट?

रिपोर्ट में कहा गया है कि प्रांत की सभी प्रमुख नदियों, नालों और जलमार्गों में जल स्तर और बहाव सामान्य सीमा के भीतर रहा. हालांकि, पाकिस्तान मौसम विभाग ने 25 जुलाई तक पूरे प्रांत में रुक-रुक कर भारी बारिश का अनुमान जताया है. PDMA ने लोगों से अनावश्यक यात्रा से बचने, जोखिम वाली पर्यटन जगहों से दूर रहने और नदियों, नालों व बाढ़ वाले रास्तों पर जाने से बचने की अपील की है.

Latest News

रूस का यूक्रेन की राजधानी कीव में ड्रोन से हमला, एक बच्चे समेत चार लोगों की मौत, मकान भी ध्वस्त

Moscow: रूस ने शनिवार तड़के यूक्रेन की राजधानी कीव और आसपास के क्षेत्र में हमले किए. इन हमलों में...

More Articles Like This