सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान केस की होगी अब CBI जांच, बॉम्बे हाईकोर्ट का बड़ा आदेश

Mumbai: अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान की मौत का मामला एक बार फिर सुर्खियों में है. बॉम्बे हाईकोर्ट ने दिशा सालियान की मौत के मामले में CBI जांच का आदेश दिया है. दिशा की मौत कथित तौर पर मुंबई के मलाड इलाके में एक हाईराइज बिल्डिंग की 14वीं मंजिल से गिरने के बाद हुई थी. हाईकोर्ट ने अपने आदेश में यह भी साफ किया कि जांच के दौरान किसी भी व्यक्ति को आरोपी नहीं माना जाना चाहिए, जब तक जांच अधिकारी के पास उसके खिलाफ पर्याप्त सामग्री न हो.

छह साल पुराने इस केस में पहले मुंबई पुलिस ने की जांच 

अदालत के इस निर्देश के बाद अब मामले की जांच CBI करेगी और मौत से जुड़े उन पहलुओं की पड़ताल की जाएगी, जिन पर लंबे समय से सवाल उठते रहे हैं. दिशा सालियान की मौत में इस बार जांच की दिशा ही बदल गई है. करीब छह साल पुराने इस केस में पहले मुंबई पुलिस ने जांच की. फिर महाराष्ट्र सरकार ने SIT बनाई. मामले को लेकर आरोप और राजनीतिक बयानबाजी भी होती रही. अब बॉम्बे हाईकोर्ट ने CBI को जांच सौंपने का आदेश दिया है. जिस केस को लेकर लंबे समय से सवाल उठते रहे, उसकी फाइल अब केंद्रीय जांच एजेंसी के हाथ में जाएगी.

सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर थीं दिशा सालियान

दिशा सालियान अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर थीं. 8 जून 2020 को मुंबई के मलाड इलाके में एक इमारत की 14वीं मंजिल से गिरने के बाद उनकी मौत हुई थी. पुलिस ने शुरुआत में इसे दुर्घटना संबंधी मौत की रिपोर्ट के तौर पर दर्ज किया था. अब हाईकोर्ट के आदेश ने इस पुराने मामले को फिर से जांच के केंद्र में ला दिया है. इस कहानी में एक के बाद एक जांच की परतें जुड़ती गईं. परिवार की तरफ से मौत की परिस्थितियों पर सवाल उठाए गए. दिशा के पिता सतीश सालियान ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया और नए सिरे से जांच की मांग की.

पुलिस की जांच प्रक्रिया पर कई सवाल

सुनवाई के दौरान अदालत ने पुलिस की जांच प्रक्रिया पर कई सवाल उठाए. FIR दर्ज नहीं किए जाने और जांच में कथित खामियों पर भी सवाल हुए. अब बुधवार को हाईकोर्ट ने CBI को जांच अपने हाथ में लेने का निर्देश दिया है. अदालत ने CBI को FIR दर्ज करने और दिशा के पिता का बयान दर्ज करने को कहा है. साथ ही मुंबई पुलिस को केस से जुड़े दस्तावेज CBI को सौंपने का निर्देश दिया गया है. सबसे अहम बात यह है कि कोर्ट ने किसी भी व्यक्ति को सिर्फ आरोपों के आधार पर आरोपी मानने से साफ इनकार किया है.

दोनों घटनाओं के बीच समय का अंतर

दिशा सालियान की मौत 8 जून 2020 को हुई थी. इसके कुछ ही दिन बाद 14 जून को सुशांत सिंह राजपूत की भी मौत हो गई. दोनों घटनाओं के बीच समय का यह अंतर होने के कारण दिशा का मामला भी लगातार चर्चा में रहा. मुंबई पुलिस ने दिशा की मौत को लेकर एक्सीडेंटल डेथ रिपोर्ट यानी ADR दर्ज की थी. पुलिस की जांच में मौत को आत्महत्या बताया गया. हालांकि दिशा के पिता ने बाद में इस निष्कर्ष पर सवाल उठाए और आरोप लगाया कि उनकी बेटी की मौत के पीछे गंभीर साजिश हो सकती है. ये आरोप अदालत में विचाराधीन रहे हैं और अभी साबित नहीं हुए हैं.

इसे भी पढ़ें. मिस्र में भीषण सड़क हादसा: दक्षिण सिनाई में बस पलटी, 16 लोगों की मौत, 28 घायल

Latest News

कुंडली में मजबूत शनि व्यक्ति को धन, प्रॉपर्टी से कर देता है मालामाल, जानिए क्या हैं इसके संकेत

Kundli Me Majboot Shani: शनि को न्याय और कर्म फल प्रदान करने वाला देवता माना जाता है. साढ़ेसाती और...

More Articles Like This

Exit mobile version